वॉलीबॉल चैंपियंस लीग:
दिल्ली डायनामाइट्स ने एम्पीरिया मराठाज को हराकर जीता खिताब
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली डायनामाइट्स ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) का खिताब जीता लिया। यहाँ खेले गए उतार चढ़ाव वाले फाइनल मैच में दिल्ली डायनामाइट्स ने एम्पीरिया मराठाज को 3-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। दिल्ली टीम ने शुरुआत में डगमगाने के बाद वापसी की।वहीं एम्पीरिया मराठाज ने पहला सेट जीतकर अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन विजेता नहीं बन सकी। दिल्ली डायनामाइट्स को विजेता बनने पर ₹2 करोड़ की तथा उपविजेता रही एम्पीरिया मराठाज को ₹1 करोड़ की धनराशि दी गई। दिल्ली टीम के खिलाड़ी शुभम चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एसआर सिवाराजन को फाइनल इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद शुभम ने कहा, “वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीतना पूरी टीम के लिए बेहद खास एहसास है। पहला सेट गंवाने के बाद हम एकजुट रहे, अपनी तैयारी पर भरोसा रखा और एक-एक अंक जीतने पर ध्यान दिया। तीसरा सेट खास तौर पर महत्वपूर्ण था और एक-दूसरे पर हमारे भरोसे ने मुकाबले का रुख बदलने में मदद की। यह जीत टीम की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास का नतीजा है।”
फाइनल मैच में खेलते हुए एम्पीरिया मराठाज ने पहला सेट 25-22 से जीतकर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, दिल्ली ने खेल मेंवापसी करते हुए अपने खेल पर नियंत्रण पाया और लगातार तीन सेट जीतकर खिताब अपने नाम करने में कामयाब पाई। दिल्ली डायनामाइट्स ने अपने दूसरे सेट में 25-19 की जीत के साथ 1-1 से बराबर पर का दिया। तीसरे सेट में कड़ी टक्कर के साथ दोनों टीमें आगे बढ़ रहीं थी कि फिर स्कोर बराबर रहने के बाद दिल्ली ने यह सेट 31-29 से जीत लिया। फिर टीम ने चौथे सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25-19 से सेट की जीत दर्ज कराई । इस तरह दिल्ली टीम ने खेल में वापसी करने के बाद खेल को अपने काबू में करते हुए 3-1 से हासिल करके ख़िताब पर कब्ज़ा जमा लिया। ( खेल संपादक )






