best news portal development company in india

रामनगर गौमांस प्रकरण ने तूल पकड़ा,धामी सरकार निशाने पर

SHARE:

रामनगर गौमांस प्रकरण ने तूल पकड़ा,धामी सरकार निशाने पर
बीएचपी ने एक तरफा कार्रवाई को लेकर सरकार को चेताया
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड रामनगर का कथित गौमांस प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है।मामले को लेकर कहीं ना कही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार सवालों के घेरे में आ गई।पुलिस प्रशासन के एक तरफा कार्रवाई से आमजन में तो रोष है ही विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस करवाई का खुल कर विरोध कर सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।विश्वहिंदू परिषद ने पुलिस की एक तरफा कार्रवाई पर नाराजगी जता निष्पक्ष जांच की मांग की है।विश्वहिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने गोमांस तस्करों की जांच पड़ताल किए बिना ही एक तरफा गिरफ्तारी कर दी।बंसल का कहना है कुछ लोग देव भूमि को दैत्य भूमि बनाने में तुले हैं जिसे बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा।
 बंसल ने वीडियो जारी कर कहा है कि पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश ही नहीं की कि तस्कर गौमांस कहां से ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे।इस बात का पता लगाना चाहिए था।जो नहीं हुआ।दूसरा जब उन तस्करों को रोका गया तो उन्होंने रोकने वालों पर हमला किया।स्वाभाविक है कि जब कोई तस्कर हमला करेगा तो बचाव में जवाब दिया जाएगा।बचाव को मॉब लिंचिंग कहना एक दम गलत है।पुलिस ने तस्करों की रिपोर्ट पर बिना जांच के एक तरफा कार्रवाई कर दी।बंसल कहते हैं कि उत्तराखंड में तमाम गैर कानूनी काम हो रहे हैं।प्रशासन और शासन में बैठे जो लोग तंत्र चला रहे हैं उन पर जब शिकंजा कसा जाना जरूरी है।तब जा कर इस तरह की एक तरफा कार्रवाई रुकेंगी।सरकार को कानून तंत्र को बदलना होगा वर्ना इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।आमजन गुस्से में है।नाराजगी सरकार को महंगी पड़ सकती है।सरकार गौ भक्तों का उत्पीड़न कर रही है।देवभूमि में तो अवैध मांस का व्यापार शर्मनाक है।
  गत 23 अक्टूबर को गौ तस्कर बरेली से मीट लेकर रामनगर आ रहे थे तभी शक होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई।इस झगड़े में चालक को चोटें आई तो उसकी पत्नी ने पुलिस में मॉब लिंचिंग की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कर दी।पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई कर नामजद लोगों को गिरफ्तार कर दिया।गिरफ्तार किए गए लोगों में भाजपा से जुड़े नेता भी हैं।इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी भारी रोष है।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती की अगुवाई में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच की मांग की।मामला बीजेपी आलाकमान तक पहुंचा दिया गया है।विश्वहिंदू परिषद ने चेताया है कि इस तरह की एक तरफा कार्रवाई सहन नहीं की जाएगी।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment