best news portal development company in india

SHARE:

 रामनगर गौमांस प्रकरण  गिरफ्तारी से बीजेपी नेता भी आक्रोशित
धामी सरकार के खिलाफ बढ़ता गुस्सा

 

 

द संडे मेल
रामनगर।गौमांस तस्करों की शिकायत पर एक तरफा कार्रवाई को लेकर बीजेपी में ही अपनी सरकार के ख़िलाफ़ भारी आक्रोश पनपने लगा है।विश्वहिंदू परिषद के साथ बीजेपी कार्यकर्ता भी अपनी नाराजगी जताने लगे है।हल्द्वानी के मेयर गिरिराज सिंह बिष्ट तो  बीजेपी नेता मदन जोशी के परिवार से मिल उन्होंने पुलिस की एक तरफा कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।जोशी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई।पुलिस ने गौ मांस तस्करी के आरोपी की पत्नी की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट  आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।यह सभी हिन्दू संगठन से जुड़े बताए जाते है।हैरानी की बात यह है कि देव भूमि उत्तराखंड में खुले आम बरेली से गौ मांस ला कर बेचा जा रहा है।आमजन का कहना है कि यह मांस तस्करी लाया जाता है।पुलिस प्रशासन को सारी जानकारी होती है लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करती है।समझा जाता है कि तस्करी में कुछ बड़े लोग भी शामिल है।यह सब तब हो रहा है जब उत्तराखंड में बीजेपी का शासन है।बीजेपी  के राज गौ मांस की तस्करी धामी सरकार पर कई सरकार खड़े करती है।वैसे भी धामी सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जगह जगह आंदोलन चल रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून रैली में जनता बायकॉट कर धामी सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई भी है।
 रामनगर में जो हालात बनते जा रहे हैं वहां भी धीरे धीरे सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज होने के आसार हैं।मेयर गिरिराज सिंह कहते हैं कि बीजेपी नेता जोशी जी के परिवार से मिलने गया था।उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई।
 बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता अपनी सरकार के खिलाफ खुल कर तो नहीं दबी जुबान से नाराजगी जता रहे हैं।धीरे धीरे यह नाराजगी आंदोलन का रूप धारण कर सकती है।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment