best news portal development company in india

पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंटः आईजीआई, खालसा, डीयू एलुमना, जेडीएम और एसपीएम की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

SHARE:

पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंटः

आईजीआई, खालसा, डीयू एलुमना, जेडीएम और एसपीएम की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की टीम ने यहां खेले जा रहे 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष व महिला दोनों वर्गों शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः), श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्याम लाल ‘बी‘ और इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं महिला वर्ग में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने सेमीफाइनल में खेलने का हक पा लिया।
पुरुष वर्ग में खेलते हुए श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की टीम ने किरोड़ी मल कॉलेज की टीम को 4-2 गोल के अंतर से पराजित करके जीप अपने खाते में दर्ज कर ली। खालसा कॉलेज की टीम के लिए मनीष ने दो गोल किये। तनुज और सागर ने एक-एक गोल करने में कामयाबी पाई। समर ने किरोड़ी मल कॉलेज की टीम के लिए दोनों गोल किये। विजेता टीम के दानिश को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया गया। एमिटी यूनिवर्सिटी की टीम ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) की टीम को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से मात दी। विजेता के लिए मोहित ने चार गोल करके अपनी टीम को बडी जीत दिलाने में अहम् भूमिका अदा की। अग्रिम, वरुण और ईशान ने एक एक गोल करके टीक की जीत को एकतरफा बना दिया। एमिटी टीम के खिलाडी तेजपाल को प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
यहीं खेले गए महिला वर्ग के मैच में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की टीम खेल को अपने नियंत्रण में रखकर जो खेला वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की टीम पर 3-0 के अंतर से जीत दिला गया। मैच के तीनों गोल विजेता टीम की खुशी ने किए, लेकिन शानदार खेल के लिए हेमा नेगी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना की टीम ने विवेकानंद कॉलेज की टीम को 4-1 के अंतर से जीत हासिल की। विजेता के लिए नीलम शर्मा और सोनिका यादव ने दो-दो गोल किये। विवेकानंद कॉलेज की टीम के लिए सोनिया भाटिया ने एकमात्र गोल किया। नीलम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। एक अन्य लीग मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना की टीम ने भारती कॉलेज की टीम को 5-0 से शिकस्त दी। सोनू शर्मा और विधि ने दो-दो करने में सफलता पाई। इस जीत में नीलम ने एक गोल किया। पराजित टीम कोई गोल नहीं उतार पाई। सोनू शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया। ( खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment