आईसीसी पुरुष टी20 विश्प कप:
भारतीय टीम की रणनीति क्या होगी, सभी की निगाहें टिकी हैं
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की टीम मिली बडी और करारी हार ने सभी खेल प्रमियों को झकझोर दिया है। क्योंकि हार ऐसी मिलेगी यह कोई सोच नहीं सकता था। अब इस हार के बाद भारतीय टीम के पक्ष के सभी आंकडे और टीम की ताकत फीके दिखाई देने लगे हैं। जिससे यह निश्चित हो चला है कि भारतीय टीम को इस आईसीसी मेंस टी20 विश्प कप में बने रहने के लिए नए सिरे से सोचना पडेगा। तभी वह अपने खिताब को बरकरार रखने के लिए आगे बढ सकती है। अभी अपने सुपर 8 के अपने ग्रुप एक में भारत को दो मैच खेलने हैं। भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों मैच जीतने होंगे। एक भी हार तो भारतीय टीम को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर ही देगी। इसके अलावा एक करीबी जीत भी भारतीय टीम को नेट रन रेट के आधार पर व्यवधान पैदा कर सकती है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि वह अपने दोनों मैच केवल जीते ही नहीं बल्कि एक बडे अंतर से जीतेे ताकि अंतिम चार का रास्ता बन सके।
भारत को अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है। वहीं भारत वेस्टइंडीज के बीच मैच 1 मार्च को कोलकाता में होगा। दक्षिण अफ्रीका को भी अभी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से सामना करना है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में जिम्बाब्वे से मैच जीतना होगा। इसके लिए टीम इंडिया की रणनीति क्या होगी सभी की निगाहें इसी पर टिकी हैं। क्या वह अपने ग्यारह खिलाडियों में बदलाव करेगी। इस पर भी खेल गलियारें में खास चर्चा खूब चल रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में अहमदाबाद में खेले गए पहले ही मैच भारत को साउथ अफ्रीका से कुुछ ऐसी ही निराशाजनक हार मिली है। जो इतिहास की बडी हार में शामिल हो गई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने लगता है अपनी पिछले विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत से मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया है।
अभी की स्थिति यह है कि सुपर-8 ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद भारत आखिरी स्थान पर है। नेट रन रेट का भी भारी नुकसान हुआ है। जिससे चिंता बडी बनी हुई है। सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को दो गु्रप्स में बांटा गया है। दोनों गु्रप्स चार चार टीमें हैं। दोनों ही गु्रप्स से दो दो टीमें टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित किए जाने वालो इस पुरूष टी20 विश्व कप 2026 में भाग ले रहीं 20 टीमों को चार ग्रुप्स में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए रखा गया है। यह टी20 विश्व कप 2026 अब अंतिम 8 में प्रवेश के बाद रोमांचक दौर में है। भारत और श्रीलंका इस टी20 विश्व कप 2026 के सह-मेजबान हैं। भारत इस टी20 विश्व कप का मौजूदा चैंपियन भी है। इसलिए भारत को सुपर 8 के पहले मैच में मिली हार बराबर बेचैन किये हुए है। ( खेल संपादक )






