best news portal development company in india

गार्गी, मिरांडा और खालसा कॉलेज की टीमें जीतीं

SHARE:

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट:
गार्गी, मिरांडा और खालसा कॉलेज की टीमें जीतीं
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली: 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के चौथे दिन गार्गी कॉलेज, मिरांडा हाउस, स्टनर अकादमी और एसजीटीबी खालसा कॉलेज की टीमें अपने अपने मुकाबले जीतकर अपने अभियान को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मेजबान एसजीटीबी खालसा कॉलेज के कोर्ट पर महिला वर्ग में खेलते हुए गार्गी कॉलेज की टीम ने रामजस कॉलेज की टीम को 61-39 के अंतर से हराकर आसान जीत हासिल की। इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार गार्गी कॉलेज की श्रुति को दिया गया।मिरांडा हाउस की टीम ने मैत्रेयी कॉलेज की टीम को 68-46 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। शानदार प्रदर्शन की बदौलत ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिरांडा हाउस की पार्निका को दिया गया।
पुरुष वर्ग में स्टनर अकादमी की टीम ने हंसराज कॉलेज की टीम को 96-81 के स्कोर से पराजित किया । स्टनर अकादमी टीम के अभिनव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनकर उन्हें सम्मानित किया गया। एसजीटीबी खालसा कॉलेज की टीम ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की टीम को 92-81 के अंतर से शिकस्त दी। इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार एसजीटीबी खालसा कॉलेज टीम के तनुज को प्रदान किया गया।( खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment