कांग्रेस की वापसी की उम्मीदें बढ़ी
द संडे मेल
देहरादून।देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जिन मुख्यमंत्री को धाकड़ सीएम कह कर गए थे उन्हीं के कुमायूं मंडल के तहत आने वाली विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी की शहरी निकाय चुनावों में बड़ी हार हुई है। इससे कांग्रेस के हौंसले बुलंद हैं।इन मुख्यमंत्री का नाम है पुष्कर सिंह धामी। इनके इलाके के होने के कारण दो नगर पंचायतों में तो तीन तीन बार फिर से मतगणना कराई गई तब भी बीजेपी को मुँह की खानी पड़ी।यह सब तब हुआ जब विधानसभा चुनाव सिर पर है और पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।इस हार ने धामी के नेतृत्व पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की रणनीति सफल होती दिख रही है।धामी की हार उस मंडल में हुई जहां के विकास के लिए उन पर गढ़वाल मंडल की अनदेखी के आरोप लगते हैं।इसके चलते गढ़वाल मंडल में धामी सरकार के खिलाफ भारी नाराज़गी है।यही नहीं उनके चहेते केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो इन दिनों खासा चर्चित हो रहा है।उनियाल अपनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नरेंद्र नगर बने सभासद चुनाव के समय बूथ में घुस रहे थे तभी उत्तराखंड क्रांति दल की नेत्री प्रमिला रावत ने एतराज जताते हुए उन पर फायर हो गई।आम जन का गुस्सा देख उन्हें खिसकना पड़ा। उधर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर महिला संगठनों ने सरकार को एक हफ्ते का समय दे चेताया हुआ है कि अंकिता को जल्द न्याय दिलवाओ।








