best news portal development company in india

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास

SHARE:

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। नई दिल्ली में 18 अक्टूबर को होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस के लिए वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजक प्रोकेम इंटरनेशनल द्वारा जारी की गई सूची में भारतीय इलीट धावकों में पुरुष वर्ग में हरमनजोत सिंह और किरण मात्रे प्रमुख दावेदारों में शुमार माना जा रहा है। इस साल भारतीय इलीट वर्ग में 22 पुरुष और 20 महिला धावक इसमें हिस्सा लेंगे। इस साल टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के भारतीय इलीट चैंपियन और 2026 एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हरमनजोत सिंह पहली बार वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएँगे। हरमनजोत ने अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफलता पाई थी। हरमनजोत सिंह ने कहा “इस साल बेंगलुरु में जीत और एशियन क्रॉस कंट्री में रजत पदक ने दिल्ली की रेस से पहले मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन देश की सबसे कठिन दौड़ों में से एक है और यहां ऐसा मजबूत इलीट जमावड़ा होता है, जो आपको अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए मजबूर करता है। मैं हाफ मैराथन में देश के सर्वश्रेष्ठ एलीट धावकों के खिलाफ खुद को परखने के लिए उत्साहित हूं। रेस के दिन मैं अपना पूरा जोर लगाऊंगा।”


पिछली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पाने वाले और 2024 में टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के भारतीय इलीट वर्ग के विजेता बने किरण मात्रे भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही माना जा रहा है कि पिछले साल की वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में तीसरे स्थान पर और 2026 टाटा मुंबई मैराथन के भारतीय इलीट पुरुष वर्ग के विजेता रहे डॉ. कार्तिक करकेरा की इन दोनों धावकों कड़ी चुनौती मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश के ट्रैक स्टार प्रिंस कुमार भी लंबे अंतराल के बाद हाफ मैराथन में वापसी करने का प्रयास करेंगे। 2025 ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 मीटर और 10,000 मीटर के खिताब अपने नाम किये थे। उन्होंने 2025 साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 मीटर में स्वर्ण पदक की कामयाबी हासिल की थी।
2023 एशियाई खेलों की 3000 मीटर स्टीपलचेज कांस्य पदक विजेता प्रीति लांबा भी भारतीय इलीट वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी।
महिला इलीट वर्ग में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की पूर्व भारतीय एलीट चैंपियन लिली दास और कविता यादव चुनौती की अगुवाई करेंगी। लिली दास ने 2024 में भारतीय इलीट महिला वर्ग का खिताब अपने खाते में दर्ज कराया था। जबकि कविता यादव 2023 में विजेता होने का गौरव हासिल किया था। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में स्टीपलचेज में हिस्सा ले चुकीं अंकिता ध्यानी की मजबूत तैयारी भी दावेदारी कर रही हैै। अंकिता ने 2025 में पहली बार हाफ मैराथन में हिस्सा लेते हुए भारतीय इलीट महिला वर्ग में पांचवां स्थान पर रहकर अपनी पहचान बनाई थी।
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण में प्राइड (प्रोकॉम रिवार्ड्स फॉर इंडियन डिस्टेंस इलीट्स ) की शुरुआत भी की जा रही है। यह प्रदर्शन आधारित पुरस्कार व्यवस्था प्रोकेम इंटरनेशनल के प्रमुख आयोजनों में हिस्सा लेने वाले भारतीय इलीट खिलाड़ियों को सम्मानित करने, प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करने के लिए तैयार की गई है। ( खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment