पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद बलूनी को ज्ञापन सौंपा
द संडे मेल
नई दिल्ली। उत्तराखंड के रामनगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मामला दिल्ली पहुंच गया है।पुलिस की एक तरफा कार्रवाई से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मिल उन्हें एक ज्ञापन सौंप निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की।सांसद बलूनी ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। 23 अक्टूबर को हिंदू संगठनों ने मांस ले जा रहे संदिग्ध वाहन को रोका तो वाहन में बैठे कुछ लोगों ने हमला कर दिया।हिंदू संगठनों को वाहन में अवैध रूप से गौ मांस ले जाने की आशंका थी। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपना बचाव किया।इसके चलते हाथापाई हो गई।इस घटना के बाद वाहन चालक की पत्नी ने पुलिस में में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।पुलिस ने मॉब लीचिंग का मामला दर्ज कर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने इस तरह प्रचार किया कि जैसे बड़े अपराधी पकड़े गए हों।इससे आमजन में गुस्सा भर गया।विश्वहिंदू परिषद ने गिरफ्तारी पर चिन्ता जता एक तरफा कार्रवाई की निंदा की।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लोकल प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर दिल्ली में दस्तक दी।








