आलाकमान उठा सकता है बड़ा कदम

द संडे मेल
नई दिल्ली।लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक दांव ने उत्तराखंड में बीजेपी को बड़े संकट में डाल दिया है।राहुल के इस दांव के बाद बीजेपी आलाकमान पर भी राज्य में बदलाव का दबाव बढ़ गया है।राहुल गांधी ने गढ़वाल मंडल के तीन बड़े नेताओं को राज्य की जिम्मेदारी दे चुनाव साल में पार्टी संगठन को ताकत दी है।यही नहीं कांग्रेस ने इन नियुक्तियों से जातीय समीकरणों को भी साध इससे बीजेपी में भी बदलाव को लेकर हलचल बढ़ा दी है।प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ब्राह्मण हैं तो प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य दलित हैं।इसी तरह आदिवासी इलाके के प्रीतम सिंह को अभियान समिति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो राजपूत समाज के हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी देख रहे हैं।कांग्रेस के पास पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी राजपूत समाज के बड़े फेस है।इन नेताओं के मुकाबले बीजेपी हर मोर्चे पर कमजोर दिखती है।








