best news portal development company in india

बलूनी ने लोकसभा में उठाया तेंदुआ और भालू के हमलों का मुद्दा

SHARE:

बलूनी ने लोकसभा में उठाया तेंदुए और भालुओं के हमलों का मुद्दा
प्रभावित परिवारों के लिए की सहायता की मांग
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड में तेंदुए और भालुओं के बढ़ते हमलों  का मुद्दा लोकसभा में उठा।गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने यह मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वन्य जीवों के हमलों के कारण लगातार नागरिक अपनी जान गवां रहे है , घायल हो रहे हैं।बीते कुछ दिनों में तेंदुए के हमले में चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि कई  हमले से घायल हुए हैं।तेंदुए के साथ भालू के हमले भी बढ़ गए हैं। इससे  ग्रामीणों का घर से निकलना , बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं का जंगल जाना खतरे से खाली नहीं है इसके लिए त्वरित और कारगर रणनीति और कार्रवाई की आवश्यकता है।बलूनी ने वन मंत्री से मांग की कि वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया की एक टीम तुरंत वहां  भेजी जाए जो पता लगाए कि आखिर ये घटनाएं क्यों बढ़ी हैं।बलूनी ने हमले से प्रभावित परिवारों के लिए मदद का आग्रह किया ।बलूनी जब यह मुद्दा उठा रहे थे तो उस समय सदन में वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद यादव भी मौजूद थे।बलूनी ने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों का विशेष जिक्र किया।बलूनी ने पूर्व में यह विषय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेंद्र यादव  के समक्ष भी रखा था। ताकि इन बढ़ते हमलों पर तुरंत और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।साथ ही,  उत्तराखंड वन विभाग के पीसीसीएफ से आग्रह किया है कि जंगली जानवरों के हमलों की स्थिति की नियमित समीक्षा कर प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।जनसुरक्षा सर्वोपरि है। इस विषय पर ठोस और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बलूनी लगातार प्रयासरत हैं ।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment