best news portal development company in india

उत्तराखंड में मजबूत होती कांग्रेस 

SHARE:

बीजेपी को चेहरा बदलना ही होगा

द संडे मेल
देहरादून।आलाकमान के नई टीम के गठन के बाद उत्तराखंड में पहली बार एक जुट हुई कांग्रेस बीजेपी पर भारी पड़ती दिख रही है।सभी नेता एक मंच से एक जुटता का संदेश दे बीजेपी पर हमलावर बने हुए।कांग्रेस की सभाओं में जुटती भीड़ सीधा संकेत दे रही है कि राज्य की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी  सरकार से बहुत नाराज हैं और बदलाव को तैयार है।इससे कांग्रेसियों के हौंसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।उत्तराखंड के अधिकांश इलाको में आज के दिन मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धामी सरकार के खिलाफ आंदोलन चल रहे  हैं।खुद बीजेपी के नेता अपनी सरकार के खिलाफ दिखाई दे रहे हैं।क्योंकि मुख्यमंत्री धामी बीजेपी को एक जुट नहीं रख पाए।अगर बीजेपी आलाकमान ने  उत्तराखंड के नेतृत्व में कोई बदलाव जल्द नहीं किया तो कई नेता बीजेपी भी छोड़ सकते हैं।
यूं भी धामी सरकार में अधिकांश मंत्री कांग्रेसी विचारधार के ही हैं।इनमें कई की सीएम से नहीं बनती है। जो बीजेपी विचारधार वाले मंत्री हैं जैसे धन सिंह रावत वह सीएम के निशाने पर रहे हैं।जहां तक राज्य के बीजेपी सांसदों की बात करें तो एक भी सांसद सीएम धामी के रवैए से खुश नहीं है।हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी सीधे न सही लेकिन सीएम की कार्यप्रणाली को लेकर बयानों में निराशा व्यक्त कर चुके हैं।पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत तो सरकार के कामकाज पर सवाल उठा चुके हैं।मतलब उत्तराखंड बीजेपी की हालत बहुत चिंताजनक बन चुकी है।

 कांग्रेस बीजेपी के अंदरूनी हालात पर बहुत बारीकी से नजर रखे हुए।कांग्रेस बकायदा अंदरूनी झगड़ों को उठा बीजेपी पर हमले का मौका नहीं छोड़ रही है।अगर यही हालात चुनाव तक बने रहे तो धामी सरकार में शामिल कांग्रेसी विचारधारा के मंत्री और नेता कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।आलाकमान ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड की कमान सौंप कांग्रेस को एक जुट कर दिया है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,हरक सिंह रावत,प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जैसे नेता एक मंच पर एकत्रित हो एक दूसरे के प्रति जहां अपनी निष्ठा जता कार्यकर्ताओं को एक जुटता का संदेश देने में सफल दिख रहे हैं। वहीं पार्टी मजबूत होती हुई भी दिख रही।यही वजह है उत्तराखंड कांग्रेस के नेता बीजेपी के मजबूत केंद्रीय नेतृत्व पर भी हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है।कांग्रेस के रुख से ऐसा लग रहा है कि वह सीएम धामी और उनकी सरकार को मुकाबले में ही नहीं मान रही है। उन्हें लग रहा है आक्रोशित जनता अपने आप बीजेपी को हरा देगी।कांग्रेसी अपने नेता राहुल गांधी के दिशा निर्देश मान अभी पूरी तरह से एक जुट हो अभी से जनता के बीच में जा रहे है जबकि बीजेपी में हालत बहुत खराब है।सीएम धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष और गिनते के विधायक  मंत्री ही साथ दिखाई दे रहे हैं।हालांकि बीजेपी आलाकमान के पास पूरी रिपोर्ट पहुंच रही हैं।आई बी की रिपोर्ट भी बहुत निराशाजनक है।संकेत यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में बदलाव का फैसला कर सकते हैं।लेकिन उत्तराखंड के हालात देख आलाकमान को जल्द फैसला करना होगा।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment