पहाड़ के खिलाड़ियों आधुनिक सुविधाएं दिलवाई जाएंगी =बलूनी
द संडे मेल
गोपेश्वर ।यहां आयोजित गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी थे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें उन्नत एवं आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके और गुजरात में प्रस्तावित CWG 2030 में गढ़वाल का परचम लहराया जा सके। मेरा विजन है कि आने वाले वर्षों में गढ़वाल लोक सभा खेलों में वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करे।
दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी खेलों के वैश्विक मंच पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले, इसलिए सीमांत चमोली जिले के गोपेश्वर नगर में टेबल टेनिस फाइनल का आयोजन किया गया।इस सफल आयोजन को संभव बनाने में योगदान देने वाले सभी आयोजकों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

सांसद बलूनी गढ़वाल दौरे के दौरान गैरसैण का भी दौरा किया जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।







