best news portal development company in india

बलूनी गढ़वाल में रेल विस्तार कराने में जुटे 

SHARE:

बलूनी गढ़वाल में रेल विस्तार कराने में जुटे 

कोटद्वार एक्सप्रेस जल्द जयपुर तक चलेगी

द संडे मेल

नई दिल्ली।उत्तराखंड वासियों को कोटद्वार से सीधे जयपुर ट्रेन से जाने की राह अब आसान हो जाएगी।गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी प्रयास में लग गए हैं कि पहाड़ वासी ट्रेन से सीधे जयपुर पहुंच सकें।जल्द ही उनके प्रयास रंग ला सकते है।बलूनी ने बुधवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिल एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने आनंद बिहार दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली कोटद्वार एक्सप्रेस को जयपुर से शुरू करने का आग्रह किया।ऐसा करने से कोटद्वार = जयपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी और गढ़वाल वासी सीधे जयपुर आना जाना तो शुरू कर सकेंगे ही।पर्यटन को भी लाभ होगा।

बलूनी ने इसके अलावा भी कई रेल सेवाओं के विस्तार की भी मांग रेल मंत्री से की।रेल मंत्री को दिए ज्ञापन में प कोटद्वार एक्सप्रेस (14089/14090) को जयपुर तक विस्तारित करने के साथ रामनगर से देहरादून तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने, तथा उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) का पौरुमदारा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने संबंधी मांगें भी रखी।

बलूनी ने बताया कि रेल मंत्री ने इन सभी मांगों पर शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया है। बलूनी ने विश्वास जताया  है कि इन रेल परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से गढ़वाल क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर, सुगम एवं सुलभ रेल सेवाएँ प्राप्त होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment