देहरादून।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऋषिकेश दौरे के दौरान महिला संगठनों ने उनसे मिलने की कोशिश की,लेकिन पुलिस ने उन्हें जानकी झूला पुल के पास रोक हिरासत में ले लिया।इन महिला संगठनों का कहना था कि वह पहाड़ की समस्याओं और परेशानियों को लेकर अपने गृहमंत्री से मिलना चाहते हैं,लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें इजाजत नहीं दी।गृहमंत्री के दौरे के चलते पुलिस ने पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यस्था की हुई थी।जिसके चलते शाह के किसी भी कार्यक्रम में कोई व्यवधान नहीं हो पाया। गृहमंत्री शाह स्वर्गाश्रम में गीताप्रेस की प्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह में शामिल होने शामिल होने आए थे।शाह मुख्यातिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए और गंगा पूजा कर गुरुवार को हरिद्वार में होने वाले एक अन्य कार्यकम में शामिल होने वहां पहुंच गए।शाह पतंजलि के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।








