best news portal development company in india

दीपक का मामला संसद में उठाएगी कांग्रेस

SHARE:

दीपक का मामला संसद में उठाएगी कांग्रेस
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड के कोटद्वार के दीपक कुमार का मामला जल्द संसद में गूंजेगा।लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के दीपक का समर्थन करने के बाद कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाने में जुट गई है।सांसद इमरान प्रताप गढ़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर सवाल उठाते हुए दीपक के मामले को जल्द संसद में उठाने की बात कही।उन्होंने दीपक के खिलाफ पुलिस में दर्ज की गई रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए है।उन्होंने कहा कि पुलिस को दीपक के हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी न कि दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए़ था।उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने खुद मामले को संज्ञान में लिया है।इमरान प्रताप गढ़ी राज्यसभा के सांसद हैं।समझा जा रहा है कि वह कभी भी मामले को उच्च सदन में उठा सकते है।दीपक कुमार का मामला यहां राजनीतिक गलियारों में वह चर्चा का विषय बना हुआ है।

 दीपक  मुस्लिम दुकानदार वकील अहमद का बचाव कर सुर्खियों में आए।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम पर एतराज जता वकील अहमद को धमकाने की कोशिश की तो दीपक ने खुल कर उनका बचाव किया।उसके बाद हालात तब बिगड़े जब घटना के चार दिन बाद बाहर से आये बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में घुस विवादास्पद नारेबाजी की और दीपक को टारगेट करने की कोशिश की पुलिस ने दखल दे मामले को जैसे तैसे नियंत्रण किया।कोटद्वार के हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं।लेकिन दीपक के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट का मामला तूल पकड़ सकता है।इस बीच झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने दीपक को दो लाख रुपये देने की घोषणा के साथ उन्हें सम्मानित करने का ऐलान किया है।सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने भी दीपक को सम्मानित करने की बात कही है।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment