नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए दिल्ली स्टेट की कबड्डी टीम घोषित
डॉ..श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन ने आगामी 72वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में भाग लेने वाली दिल्ली स्टेट की अपनी टीम की घोषणा कर दी। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की इस दिल्ली की टीम का कप्तान विनीत मावी को बनाया गया है। दिल्ली की इस टीम का कोच राजेश धीमन को बनाया गया है। जबकि मनोज कुमार को इस टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन द्वारा जारी की गई खिलाडियों की सूची के अनुसार इस टीम में विनीत मावी (कप्तान), प्रशांत शर्मा, साहिल कुरेशी, हिमांशु, शुभम, अमित, कोमल सिंह, यश, अजय, नीतीश चैधरी, विकास, दीपांशु, आशीष रंजन और संजीव भाटी को शामिल किया गया है। दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव रामबीर सिंह के अनुसार यह नेशनल चैंपियनशिप 24 से 27 फरवरी 2026 तक एसएजी इनडोर कॉम्प्लेक्स, न्यू समा रोड, वडोदरा, गुजरात में आयोजित की जाएगी। इस खेल के जानकारों का मानना है इस दिल्ली की इस टीम में शामिल खिलाडी आगामी नेशनल चैंपियनशिप में मैदान पर उतरकर शानदार प्रदर्शन के नई छाप छोडेंगे। ( खेल संपादक )






