best news portal development company in india

उत्तराखंड के कांग्रेसी बीजेपी में बदलाव की खबरों से चिन्तित

SHARE:

बीजेपी आलाकमान ने बढ़ाया कांग्रेस का टेंशन

द संडे मेल
देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस इन दिनों टेंशन में आ गई है।टेंशन की वजह अपने भी हैं तो गैर भी है।लेकिन एक बड़ी टेंशन दिल्ली बीजेपी ने दी हुई है।कांग्रेस के नेता इस बात को लेकर टेंशन में हैं कि अगर बीजेपी आलाकमान ने चुनाव से पहले प्रदेश में बड़ा बदलाव कर दिया तो सारी मेहनत में पानी फिर जाएगा।कांग्रेस अभी तक यह मान कर चल रही थी कि सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगुवाई में बीजेपी चुनाव लड़ेगी,लेकिन कांग्रेस को दिल्ली बीजेपी के  करीबी सूत्र बता रहे हैं कि राज्य में बड़ा बदलाव होगा। नए चेहरों को आगे कर बीजेपी चुनाव लड़ेगी।इसलिए बीजेपी आलाकमान और संघ के नेता उत्तराखंड लेकर अभी मौन हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक माह में दूसरी बार शनिवार को भारत सरकार के एक कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं।समझा जा रहा है कि उस बैठक में भाग ले वापस दिल्ली लौट जाएंगे।मतलब कोई राजनीतिक चर्चा होने के आसार कम ही है। उन्होंने अभी अपने एक भी दौरे में कोई राजनीतिक बैठक नहीं ली।पिछले दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत भी देहरादून में ही थे लेकिन सीएम धामी से नहीं मिले।जबकि उत्तर प्रदेश सीएम से दो तीन बार मुलाकात कर बैठक कर चुके हैं।
  पूर्व बीजेपी अध्य्क्ष जेपी नड्डा पिछले माह जौलीग्रांट स्थिति एक मेडिकल कॉलेज में भाग लेने आए थे उसी दौरान उन्होंने प्रदेश बीजेपी के नेताओं से मुलाकात कर उनके विचार सुने और रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी।सूत्र बताते है नड्डा की रिपोर्ट भी प्रदेश सरकार के हित वाली नहीं है।कांग्रेस पूरे घटना क्रम पर नजर रखे हुए।गुटों में बंटी कांग्रेस फिलहाल एक जुट हो धामी सरकार के खिलाफ हमलावर बनी हुई है।सीएम धामी कांग्रेस को ध्रुवीकरण की राजनीति में घेरने की कोशिश में जुटे हैं।कांग्रेस अभी तक इसी रणनीति आर काम कर रही है कि उनका मुकाबला धामी की टीम से होगा।लेकिन दिल्ली से आ रही खबरों ने चिंता बढ़ा दी है।कांग्रेस के नेता मानते हैं कि बीजेपी ने मौजूदा टीम को हटा नई टीम को चुनाव मैदान में उतारा तो फिर मुश्किल हो जाएगी।क्योंकि सीएम धामी के खिलाफ तमाम मामले हैं।जिन्हें मुद्दा बना बीजेपी को घेरा जा रहा है।अगर धामी बदले गए तो पूरी रणनीति ही गड़बड़ा जाएगी।नए सिरे से मेहनत करनी पड़ेगी।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment