best news portal development company in india

श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब जीता

SHARE:

श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब जीता
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट 2026 में पुरुष वर्ग का खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। इस दौरान
श्याम लाल कॉलेज के खिलाड़ी अनुज नेगी, दीपांशु कसाना, अक्षय कुमार और आदित्य शर्मा का प्रदर्शन टीम की विजेता बनाने में दिया गया योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।आर्यभट्ट कॉलेज के मैदान पर तीन दिनों तक आयोजित किए गए राउंड रोबिन लीग मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज की टीम रही। हंसराज कॉलेज की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट 2026 में अपना कदम आगे बढ़ाते हुए श्याम लाल कॉलेज की टीम ने हंसराज कॉलेज की टीम को 41–22 अंकों के अंतर से और आई.जी.आई.पी.ई.एस.एस. को 30–21 अंकों के अंतर से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की। एक लीग मैच में डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज की टीम ने श्याम लाल कॉलेज की टीम को 29–26 के अंतर से शिकस्त दी।
श्याम लाल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने टीम को इस दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का चैंपियन बनने पर बधाई दी।
श्याम लाल कॉलेज की चैंपियन टीम में
अनुज नेगी, दीपांशु कसाना, अक्षय कुमार, आदित्य शर्मा, नितेश, सचिन, विशाल, अंशु, पंकज, उज्जवल राणा, नागेश मीणा और अभिषेक राउत शामिल रहे। टीम के कोच योगेन्द्र कुमार रहे। (खेल संपादक)

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment