best news portal development company in india

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट: श्याम लाल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस को 13-1 से रौंदा

SHARE:

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट:
श्याम लाल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस को 13-1 से रौंदा
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज की टीम ने सेंट स्टीफंस कॉलेज की टीम को एकतरफा मुकाबले में 13-1 से करारी शिकस्त दी। श्याम लाल कॉलेज की टीम एक के बाद एक गोल ठोकती रही और पराजित टीम रोकने में नाकाम होती रही। सेंट स्टीफंस कॉलेज की टीम केवल एक गोल ही कर सकी।
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर खेलते हुए श्याम लाल कॉलेज के खिलाड़ी अतुल चौधरी नेइस शानदार और बड़ी जीत के लिए 5 गोल किये। प्रत्युष सिंह जग्गी ने 3 गोल का सहयोग किया।मनमोहन, अभिषेक, हर्ष, पंकज और आकाश ने इस टीम के लिए एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए किया गया एकमात्र गोल विशाल ने किया। श्याम लाल कॉलेज के अतुल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
सेंट स्टीफंस कॉलेज की यह लगातार दूसरी बड़ी हार है।
हंसराज कॉलेज की टीम और इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस) की टीम के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। हंसराज कॉलेज के गुरशीष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना की टीम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की टीम को कड़े संघर्ष के बाद,2 -1 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना की संगीता यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया गया। (खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment