best news portal development company in india

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट: श्याम लाल कॉलेज की टीम फाइनल में

SHARE:

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट:
श्याम लाल कॉलेज की टीम फाइनल में
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान में आयोजित पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला वर्ग ) टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज की टीम और हंसराज कॉलेज ने पुरुष वर्ग में खेलते हुए अपने अपने मैच में शानदार जीत हासिल की। श्याम लाल कॉलेज की टीम ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। जीत के इरादों के साथ मैदान पर उतरी श्याम लाल कॉलेज की टीम ने एक के बाद एक गोल कर आसान जीत हासिल की। सामने खेल रही किरोड़ी मल कॉलेज की टीम को गोल करने का कोई मौक़ा नहीं बनने दिया। श्याम लाल कॉलेज की टीम ने किरोड़ी मल कॉलेज की टीम को 7-0 से हराकर कर लगातार पांचवीं जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया । पराजित टीम कोई गोल नहीं कर पाई। श्याम लाल कॉलेज लिए प्रत्युष सिंह जग्गी, नंद किशोर और पंकज ने दो- दो गोल करके टीम को मजबूत कर दिया। इस जीत में मनमोहन ने एक गोल किया। पंकज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। पुरुष वर्ग के एक अन्य मैच में हंसराज कॉलेज की टीम ने सेंट स्टीफन्स कॉलेज की टीम को 8-0 से हराकर जीत अपने नाम कर ली। गौरव जू. ने पांच गोल करके टीम को बड़ी जीत की ओर बढ़ाया। अभिषेक, सागर यादव और गौरव झा ने इस जीत में एक-एक गोल किया। गौरव जू. को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज की टीम ने भारती कॉलेज की टीम को 3-0 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए शुभम, राखी और निकिता ने गोल किए। शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया गया। पराजित टीम को गोल नहीं उतार पाई और हार स्वीकार करनी पड़ी।( खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment