best news portal development company in india

मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स एकेडमी की टीमे जीतीं

SHARE:

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट:
मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स एकेडमी की टीमे जीतीं
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली: 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट के छठे दिन मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज और स्टनर्स एकेडमी की टीमों ने अपने अपने मैच में दबदबा क़ायम रखते हुए आसान जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की । इस टूर्नामेंट का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज द्वारा किया जा रहा है। महिला वर्ग में खेले गए मैच में मिरांडा हाउस की टीम ने हंसराज कॉलेज की टीम को 53-18 अंकों के अंतर से पराजित किया । इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिरांडा हाउस की खिलाड़ी दीक्षिता को देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग के मैचों में, हंसराज कॉलेज की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ने रामजस कॉलेज की टीम को 63-38 अंकों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की ।इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हंसराज कॉलेज के खिलाड़ी सार्थक को प्रदान किया गया। यहीं खेले गए एक अन्य मैच में, स्टनर्स एकेडमी की टीम ने खालसा एलुमनी की टीम को 105-87 के अंतर से शिकस्त देकर जीत हासिल की। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार स्टनर्स एकेडमी के खिलाड़ी जयंत कादयान को प्रदान किया गया।( खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment