best news portal development company in india

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट: किरोड़ीमल कॉलेज की टीम ने जीता खिताब

SHARE:

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट:
किरोड़ीमल कॉलेज की टीम ने जीता खिताब
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में आयोजित 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में किरोड़ीमल कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग का खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। यहां आयोजित इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में दोनों हो टीमें पूरी लय में खेलती दिखाई दीं। बराबरी मुक़ाबले के साथ आगे बढ़ रहे फाइनल मुकाबले में अतिरिक्त समय में प्रवेश कर गया। जहाँ किरोड़ीमल कॉलेज की टीम ने मेज़बान खालसा कॉलेज की टीम को 79-78 अंकों के अंतर से हराकर ख़िताब हासिल कर लिया । इस मैच में बेहतरीन कला भरा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी देव कपूर को इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनकर उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इस 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के हार्दिक शर्मा को दिया गया। मुख्य अतिथि प्रो. रजनी अब्बी (साउथ कैंपस की डायरेक्टर) ने अन्य अतिथियों – मुकेश कालिया (दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष), ललित वत्स ( पीएसपीबी के सलाहकार), अशोक रंगीन (डीबीए के महासचिव), डॉ. सुशील कुमार (डीयूएससी के सहायक डायरेक्टर) – के साथ मिलकर, प्रिंसिपल प्रो. गुरमोहिंदर सिंह और डीपीई डॉ. इंदरप्रीत कौर की मौजूदगी में, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह टूर्नामेंट को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और अयूथ वेदा द्वारा प्रायोजित किया था।( खेल संपादक)

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment