स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 टूर्नामेंट:
डीसीएसी और आर्यभट्ट ने हासिल की जीत
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। यहां खेले जा रहे तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे-नाइट टूर्नामेंट में दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (डीसीएसी) की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए श्याम लाल कॉलेज की टीम को 23 रनों से हराकर जीत हासिल की । इस जीत में कुशाग्र सिंह (50), लक्ष्य राठी (43 रन, 2/26) और आराध्य सती (4/34) का उपयोगी प्रदर्शन दर्ज किया गया। इस मैच में आराध्य सती को ‘मैन ऑफ द मैच‘ चुनकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसी टूर्नामेंट में खेले गए दूसरे मैच में बारिश की वजह से कुछ रुकावट आई। जहाँ आर्यभट्ट कॉलेज की टीम ने डीएलएस मेथड से पीजीडीएवी कॉलेज (ईवनिंग) की टीम को 3 रन से शिकस्त दे दी।
डीसीएसी ने 20 ओवरों में 179/8 बनाए। जवाब में खेलते हुए श्याम लाल कॉलेज की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 156/7 ही बना सकी। उनकी तरफ से रवि राज (48), अनिर्बान (40) और देवांश बिष्ट (3/27) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक अन्य मैच में, पीजीडीएवी कॉलेज (ईवनिंग) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 217/7 बनाए। आर्यन दहिया (105, 44 गेंद, 8×4, 8×6), अर्णव पांडे (53), रोजील हून (4/53)। बारिश की वजह से आर्यभट्ट कॉलेज को 15 ओवरों में 153 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। आर्यभट्ट ने 15 ओवर में 156/3 बनाये और मैच जीत लिया। लक्ष्य (64), हर्षवर्धन राणा (49), रोहित मिश्रा (2/41) ने अच्छा योगदान दिया। ‘मैन ऑफ द मैच‘ का अवॉर्ड आर्यभट्ट कॉलेज के गेंदबाज रोजील हून को प्रदान किया गया। ( खेल संपादक )






