best news portal development company in india

उत्तर प्रदेश ने नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप जीती

SHARE:

उत्तर प्रदेश ने नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप जीती
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की टीम ने ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक स्टेडियम में खेली जा रही 5वीं नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। यहाँ खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने हरियाणा की टीम को हराकर रोमांचक फाइनल अपने नाम कर ली। उत्तर प्रदेश की टीम ने यह तीसरी बार नेशनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सोमजीत सिंह की कप्तानी में खेल रही उत्तर प्रदेश की टीम ने यह चैंपियनशिप जीत कर व्हीलचेयर क्रिकेट में अपने मजबूत होते दबदबे पर मुहर लगवा ली।
उत्तर प्रदेश ने पहले बैटिंग करते निर्धारित 20 ओवर में 191/9 का शानदार स्कोर खड़ा किया । हरियाणा की टीम ने जोरदार पीछा करते हुए 20 ओवर में 186/8 का स्कोर बनाने में तो कामयाबी पाई। लेकिन इस रोमांचक मैच में उसे 5 रनों से हार स्वीकार करनी पड़ी। अनिल सिंघानिया ने उत्तर प्रदेश के लिए जरूरी 27 रन बनाए और 2 विकेट लेने में सफलता हासिल की। उन्हें उनके शानदार ऑल-राउंड परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुनकर उन्हें सम्मानित किया गया। कप्तान सोमजीत सिंह ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय टीम की एकता, कड़ी मेहनत और जज्बे को दिया।
इस अवसर पर फरीदाबाद से बीजेपी युवा नेता अमन गोयल, विश्व हिंदू परिषद से बाल किशन शर्मा, पीसीसीएआई के प्रेसिडेंट सुरेंद्र लोहिया, डीसीसीआई के जनरल सेक्रेटरी रवि कांत चैहान और व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के प्रेसिडेंट स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने देश भर में व्हीलचेयर क्रिकेट के तेजी से बढती लोकप्रियता की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना को भी खूब सराहा । ( खेल संपादक )

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment