best news portal development company in india

उत्तराखंड के आंतरिक सर्वे ने बीजेपी आलाकमान की नींद उड़ाई

SHARE:

गोदियाल सीएम की पसंद में नंबर एक पर,धामी तीसरे पर
द संडे मेल 
नई दिल्ली।उत्तराखंड को लेकर कराए गए आंतरिक सर्वे ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है।सूत्रों की माने तो सर्वे में राज्य में कांग्रेस की सरकार बन रही है और गणेश गोदियाल मुख्यमंत्री की पसंद में नंबर एक पर चल रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी तीसरे स्थान पर बताए जा रहे हैं।पूर्व सीएम हरीश रावत चौथे नंबर पर बताए जा रहे हैं।दूसरे नंबर पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बने हुए हैं। बलूनी को जनता ने अपने आप ही पसंद की रेस में डाल दिया।जबकि हाल फिलहाल बीजेपी की तरफ से धामी सीएम ही फेस हैं और कांग्रेस की तरफ से गोदियाल को सीएम का फेस माना जा रहा है।कांग्रेस ने गोदियाल को पिछले साल पार्टी की कमान सौंप थी।उसके बाद से यही माना जा रहा है कि कांग्रेस के सीएम फेस वही होंगे हालांकि पार्टी ने अधिकृत रूप से उनके नाम की घोषणा नहीं की।गोदियाल ने कमान संभालने के बाद पार्टी को एक जुट कर सक्रियता बढ़ाई है और काफी हद तक बीजेपी को चुनौती देते हुए दिख भी रहे है।हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके कुछ समर्थक नेता व्यवधान डाल रहे हैं लेकिन आलाकमान का समर्थन होने के चलते गोदियाल पूरी ताकत से मोर्चे पर डटे हुए है।
गोदियाल की लोकप्रियता इसलिए भी बढ़ रही है कि वह क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं कर रहे हैं और सब को साथ लेकर चल रहे हैं।बीजेपी की तरफ से क्षेत्रवाद की राजनीति की गई।सीएम धामी पर भी क्षेत्रवाद की राजनीति करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।धामी के समर्थक पूर्व सीएम भगत सिंह कोशियारी के पिछले दिनों दिए एक बयान ने क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया।

  उत्तराखंड में अगले साल के शुरू में विधानसभा के चुनाव होने हैं।बीजेपी वहां पर साढ़े 9 साल से सत्ता में है।सीएम धामी को खुद साढ़े पांच साल होने जा रहे है।इसके चलते राज्य में सरकार के खिलाफ भारी एंटी इनकनवेंसी है।भ्रष्टाचार,बिगड़ी कानून व्यवस्था और गढ़वाल की भारी उपेक्षा ऐसे मुद्दे हैं जो बीजेपी की परेशानी बढ़ा रहे हैं।उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश में भी चुनाव है लेकिन वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के खिलाफ साढ़े 9 साल में कोई एंटी इनकनवेंसी नहीं दिख रही है।असम में भी बीजेपी ने तीसरी बार सरकार बनाई है उसमें मौजूदा सीएम हेमंत बिस्वा सरमा की बड़ी भूमिका रही है।दस साल के शासन के बाद भी उनकी लोकप्रियता चरम पर थी।गुजरात को अगर छोड़ दिया जाए तो बीजेपी अब कई राज्यों में तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है। हरियाणा में बीजेपी ने चुनाव के से दो तीन महीने पहले मनोहर लाल खट्टर को बदल नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना बीते दस साल की एंटी इनकनवेंसी खत्म कर तीसरी बार चुनाव जीता था।लेकिन उत्तराखंड के सर्वे और जो रिपोर्ट आ रही हैं अगर वह सही साबित हुई तो बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने से चूक जाएगी। हालांकि अभी 9 महीने है।इन 9 महीनों में बीजेपी का आलाकमान क्या फैसले करता है और कांग्रेस क्या गलतियां करती है उस पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा।लेकिन आज के दिन मौजूदा हालात बीजेपी के पक्ष में नहीं है।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment