best news portal development company in india

गोदियाल पार्टी के सर्वे में भी सीएम की पसंद में सबसे आगे 

SHARE:

कांग्रेस की चाहत धामी और भट्ट को पीएम न बदलें 

द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड को लेकर कराए गए सर्वे से  कांग्रेस खासी उत्साहित है।लेकिन चिन्तित भी है। चिन्ता इस बात की है कि कहीं बीजेपी आलाकमान ने अंतिम समय में सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बदल दिया तो फिर  जीत की संभावनाएं कम हो जाएंगी।हालांकि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बयानों से लग नहीं रहा है कि उत्तराखंड में कोई बदलाव होगा,लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।मतलब जब पीएम मोदी अपनी टीम में बदलाव करेंगे उस समय पता चलेगा कि वो कौन कौन भाग्यशाली मुख्यमंत्री हैं जिन्हें नहीं बदला गया।क्योंकि नितिन नबीन की टीम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिमंडल और राज्यों में बड़े बदलाव कर सकते हैं।क्योंकि उनका लक्ष्य आम चुनाव 2029 से पूर्व सभी राज्यों के चुनाव जीतना है।इसलिए किसी भी राज्य को लेकर वह कोई खतरा मोल नहीं लेंगे ।जो भी कमजोर सेनापति होगा उसे अंतिम समय में भी बदल सकते हैं।इस क्रम में उत्तराखंड में बदलाव नहीं हुआ तो कांग्रेस की वापसी की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।सूत्रों की माने तो कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में पार्टी 50 से 55 सीटें आसानी से जीतने जा रही है।प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल लोकप्रियता के मामले में सभी नेताओं में भारी पड़ रहे है।बीजेपी के सर्वे में भी गोदियाल सीएम की पसंद में नंबर एक बने हुए हैं।
  बीजेपी आलाकमान भी राज्य के हालातों को लेकर चिंतित है।बीजेपी के मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ हो रहे लगातार घेराव।सीएम धामी की रैली का पौड़ी में फ्लॉफ होना।यात्रा सीजन के दौरान घट रही घटनाएं।यात्रियों के साथ तीर्थ स्थानों में पुलिस का रवैया ये ऐसे मामले जो सरकार की कमजोरियां उजागर कर रहे है।महिला सुरक्षा,भ्रष्टाचार और पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर आमजन में पहले से ही नाराज है।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की देहरादून यात्रा के दौरान खींचतान की घटनाओं का सामने आना,कुमायूं बनाम गढ़वाल की राजनीति का उजागर होना ये सब ऐसे मामले हैं जिनकी दिल्ली में खासी चर्चा है।प्रधानमंत्री मोदी तक सारी रिपोर्ट पहुंचाई जा चुकी हैं।उत्तराखंड के हालत इतने चिंताजनक हैं कि पार्टी दुष्यंत गौतम और अजय कुमार का विकल्प अभी तक नहीं तलाश पाई है।जबकि ये नेता चुनाव लड़वाने में अहम रोल निभाएंगे।नितिन नबीन की आज कल में घोषित होने वाली टीम में कौन नया प्रभारी और संगठन मंत्री बनता है उसके बाद ही उत्तराखंड में किए जाने वाले फैसलों के संकेत मिलेंगे।कांग्रेस के नेताओं की चिन्ता इसी बात को लेकर है कि उन्होंने मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ ही रणनीति बनाई है।उसी हिसाब से प्रचार की तैयारी की जा रही है।अगर अंतिम समय में बीजेपी में ओर सरकार में बड़ा बदलाव हुआ तो फिर कांग्रेस परेशानी में फंस जाएगी।कांग्रेस यही चाहती है कि सीएम धामी और भट्ट की जोड़ी चुनाव तक बनी रही।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment