उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस बनाएगी बड़ा मुद्दा

द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड फिर बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर अंकिता के माता पिता से मुलाकात कर बीजेपी पर हमला बोल इसके संकेत दे दिए हैं।राहुल ने अंकिता के माता पिता की फोटो के साथ अपनी पोस्ट में कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार से 2 दिन पहले मिला था।चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वो न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं ।अपनी बच्ची के ख़िलाफ़ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं।सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक “VIP” मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि भी की।मगर, रिज़ॉर्ट में अंकिता के रूम को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त कर दिया गया जो खुद में संदेहपूर्ण है।

इस दुखद मामले में सबसे शर्मनाक बात यह है कि राज्य सरकार खुद आज तक उस “VIP” को संरक्षण दे रही है। क्यों? क्योंकि वह BJP-RSS का बड़ा नेता है।यही BJP की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना। दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और BJP में ऐसे लोगों की भरमार है।
भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली यह अमानवीय मानसिकता खत्म नहीं होती। भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी – सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ।
राहुल की भाषा और कड़े हमले से इतना तय है कि कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड को चुनाव में मुद्दा बनाएगी ही बनाएगी।कांग्रेस के निशाने पर सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहने वाले हैं।क्योंकि उनके कार्यकाल में ही यह हत्याकांड हुआ था।बीते कुछ सालों में राज्य में महिलाओं पर हत्याचार बढ़े हैं।हत्या ,हिंसा,हनी ट्रैप के मामले बढ़े हैं लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ नहीं करता है।आरोप यहां तक है कि पुलिस केस दर्ज ही नहीं करती है।पुलिस के अत्याचारों से तंग आ कर एक किसान और बेरोजगार युवक आत्महत्या कर चुके है।







