नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने डीपीएल विमेंस खिताब जीता
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को छह विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 विमेंस लीग चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ ने तय 20 ओवर में 122/6 का स्कोर खड़ा किया। फिर123 रन के टारगेट का पीछा करते हुए, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 19 ओवर में 128/4 का स्कोर बना कर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। कैप्टन श्वेता सेहरावत ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर निशिका सिंह 30 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहीं।
प्रिया मिश्रा, नज़मा, अर्चना, रेशिका बेनीवाल और अपेक्षा आनंद ने एक-एक विकेट लेने में सफलता पाई। अपेक्षा खास तौर पर चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 13 रन दिए।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की उपासना यादव ने अच्छी शुरुआत करते हुए आठ बॉल पर अपनी तेज़ नौ रन की इनिंग में दो बाउंड्री लगाईं। हालांकि, सुपरस्टार्ज़ ने जल्दी विकेट लेकर वापसी की, जिससे स्ट्राइकर्स का स्कोर 15/2 हो गया। इसके बाद कैप्टन आयुषी सोनी और अर्चना ने इनिंग को संभाला। आयुषी ने 39 बॉल पर 43 रन बनाए, जबकि अर्चना ने 36 बॉल पर 40 रन की ज़रूरी इनिंग खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था।
नॉर्थ दिल्ली को आखिरी चार ओवर में 20 रन चाहिए थे। नज़मा प्रेशर में शांत रहीं और 19 गेंदों पर चार चौके लगाकर नाबाद 24 रन बनाए। समायरा राघव ने छह गेंदों पर एक छक्के सहित नाबाद सात रन बनाकर टीम को मैच सम्पति की ओर ले गईं । टीम ने छह विकेट से यादगार जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ( खेल संपादक)







