गोदियाल को उत्तराखंड की कमान फिर से
द संडे मेल


नई दिल्ली।कांग्रेस ने उत्तराखंड कांग्रेस की कमान एक बार फिर गणेश गोदियाल को सौंप दी है।इसकी घोषणा मंगलवार को यहां की गई ।उनके साथ प्रीतम सिंह को अभियान समिति की जिम्मेदारी दी गई है जबकि हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन कमेटी का मुखिया बनाया गया।इन नियुक्तियों को पूर्व सीएम हरीश रावत गुट के लिए झटका माना जा रहा है।आलाकमान ने आज ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की भी घोषणा कर दी।







