best news portal development company in india

कांग्रेस की सभाओं में उमड़ती भीड़ ने बीजेपी की नींद उड़ाई

SHARE:

उत्तराखंड में दशक बाद बीजेपी के खिलाफ बनता माहौल
द संडे मेल

 

देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की जनसभाओं में उमड़ती भीड़ ने बीजेपी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।एक दशक बाद उत्तराखंड में बीजेपी के खिलाफ भारी जनाक्रोश दिखाई दे रहा है।आमजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश साफ देखा जा रहा है।गोदियाल अपनी जनसभाओं में मुख्यमंत्री धामी को सीधे निशाने पर लेते हैं।गोदियाल मुख्यमंत्री धामी को मीडिया में खुली बहस की चुनौती भी दे चुके हैं। कांग्रेस गोदियाल की अगुवाई में जहां एक जुट दिखाई दे रही है तो वहीं बीजेपी में बिखराव है।उत्तराखंड बीजेपी का बड़ा धड़ा मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ है।कांग्रेस इसी नाराजगी को जमकर भुना रही है। जानकार मानते हैं कि बीजेपी आलाकमान ने सीएम धामी को ही चुनाव तक फेस बनाए रखा तो कांग्रेस के लिए वापसी आसान हो जाएगी।हालांकि बीजेपी में बड़े बदलाव की बात की जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना यूं भी पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं।यह लगभग तय माना जा रहा है कि फरवरी में नितिन नवीन ही बीजेपी के पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाएंगे।इसके बाद बीजेपी की बनने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नए और युवा चेहरों को शामिल किए जाने के आसार हैं।सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी संघ की मदद से नई बीजेपी तैयार करने में जुट गए।नितिन नवीन शुरुआत है।संगठन के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी टीम में भी बड़े चौंकाने वाले बदलाव कर सकते हैं।

  दो दो बार मंत्री बन चुके अधिकाशं मंत्रियों की छुट्टी कर नए चेहरों को लाया जाएगा।बताते हैं कि कई राज्यों में भी बदलाव किए जा सकते है।मुख्यमंत्रियों की रिपोर्ट मंगा ली गई है।सबसे पहले उत्तराखंड को लेकर फैसला किया जाएगा।क्योंकि एक साल बाद राज्य में चुनाव होने है।उत्तराखंड की रिपोर्ट निराशाजनक बताई जाती है।इसी प्रकार राजस्थान,मध्यप्रदेश,हरियाणा और छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट चिंताजनक बताई जा रही है।इन राज्यों में तीन साल बाद चुनाव होना है।बीजेपी आलाकमान अभी से बदलाव कर नाराजगी खत्म कर सकता है।प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर है।भ्रष्टाचार के चलते ही पीएमओ के एक बड़े अफसर पर गाज गिरने की खबरें हैं।पीएम का काम करने का अपना तरीका है।वह अचानक निर्णय लेते हैं।उत्तराखंड के सीएम धामी के ख़िलाफ़ तो बीजेपी के तमाम नेता भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं।उत्तराखंड की हालत बहुत चिंताजनक है।कांग्रेस भ्रष्टाचार को लेकर ही बीजेपी पर हमलावर बनी हुई है। प्रदेश का अधिकांश इलाका मूल भूत सुविधाओं को लेकर आंदोलन से जूझ रहा है।उत्तरकाशी की धराली आपदा के प्रबंधन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सवाल उठा चुके हैं।कांग्रेस के नेता गोदियाल को आमजन की नाराजगी का ही लाभ मिल रहा है।राज्य के जिस जिले में भी गोदियाल जा रहे हैं जनता अपने आप ही उमड़ रही है।उमड़ती भीड़ ने ही बीजेपी की चिंता बढ़ाई हुई है।बीजेपी के नेता इस बात से चिंतित हैं कि आलाकमान ने बदलाव को लेकर जल्द कोई फैसला नहीं किया तो उत्तराखंड में वापसी मुश्किल हो जाएगी।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment