best news portal development company in india

संसद में उठा कोटद्वार के दीपक का मुद्दा

SHARE:

संसद में उठा कोटद्वार के दीपक का मुद्दा
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बीजेपी पर हमला
द संडे मेल
नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को राज्यसभा में कोटद्वार के दीपक कुमार का मामला उठा बीजेपी पर हमला बोला।खड़गे ने कहा कि हाल ही में उत्तराखंड में BJP सरकार ने ‘मोहम्मद दीपक’ पर मुकदमा दर्ज किया। जो सद्भावना की रक्षा के लिए खड़ा हुआ था। अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएगा, तो आम आदमी रक्षा के लिए कहां जाएगा?
जो शख्स झगड़ा सुलझाने के लिए जाता है, BJP के लोग उसी को धमकाते और मारते हैं। इसीलिए मैं कहता हूँ- BJP के पास सहिष्णुता नहीं है।खड़गे ने एक प्रकार से दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने का खुल कर विरोध किया।
 दीपक ने मुस्लिम बुजुर्ग को बजरंग दल के कार्यकर्ता बताने वालों के हमले से बचाया था।बजरंग के ये कार्यकर्ता मुस्लिम दुकानदार से दुकान का नाम बाबा ड्रेस बदलने को कह रहे थे।दबाव बनाने का दीपक ने विरोध कर अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया।उस समय बजरंग दल वाले चले गए।फिर 31 जनवरी को बाहर से आये बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में हंगामा कर दीपक पर हमले की कोशिश की।इस घटना के बाद पुलिस ने तीन रिपोर्ट दर्ज की।उनमें एक दीपक के खिलाफ भी थी।इस घटना से पूरे इलाके में आतंक फैल गया।पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे।पुलिस अब बाहर से आने वाले पत्रकारों को दीपक से नहीं मिलने दे रही है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तो प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस्तीफे की मांग की है।उत्तराखण्ड में बीते कुछ दिनों में इस घटना के अलावा तीन युवतियों की हत्या से भी माहौल गरमाया हुआ है।अंकिता भंडारी हत्याकांड और किसान सुखवंत की आत्महत्या ने धामी सरकार की मुश्किलें पहले से ही बढ़ाई हुई हैं।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment