best news portal development company in india

उत्तराखंड में भोजाई टैक्स ने तूल पकड़ा,धामी सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें

SHARE:

उत्तराखंड में भोजाई टैक्स ने तूल पकड़ा,धामी सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें
द संडे मेल
देहरादून।उत्तराखंड में न तो बीजेपी की और ना ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुश्किलें कम होने का नाम ले रही हैं। भ्रष्टाचार,बिगड़ी कानून व्यवस्था के तमाम  मामले तो पहले से चल ही रहे थे अब इन दिनों भोजाई टैक्स की बड़ी चर्चा है। भोजाई को ले दे कर कुछ भी काम कराया जा सकता है।कांग्रेस की नेत्री सुजाता पॉल का यह दावा है।सोमवार को यूँ तो गैरसैण में सीएम धामी ने इस कार्यकाल का अपना अंतिम बजट पेश कर राज्य की जनता को लुभाने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस ने बजट को एक सिरे से नकार दिया।अगला बजट नई सरकार पेश करेगी क्योंकि 11 माह बाद राज्य में चुनाव होंगे।धामी सरकार अभी जिस दौर से गुजर रही है उससे दिल्ली में भी चिंता है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में भीड़ का कम जुटना, यूजीसी को लेकर की गई नारेबाजी ,शाह का गुस्सा होना और फिर भाषण में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल की सराहना करना सीएम धामी की परेशानी बढ़ाने वाला माना जा रहा है। और अब कांग्रेस की तरफ से भोजाई टेक्स के मुद्दे को उठा सरकार पर सवाल खड़ा करना बड़ा मुद्दा बन रहा है।
  कांग्रेस नेता सुजाता पॉल ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर सरकार में भी भ्रष्टाचार बढ़ाने वाले तमाम टेक्सों की बात कर भोजाई टैक्स की बात की है।एक तरह से उन्होंने यह बताया कि भोजाई को टैक्स दे कैसे भी काम करवा लो।यह मुद्दा भी सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता दिख रहा है।धामी सरकार पर उनके नेता भी खुले आम भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं।उत्तराखंड में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बना हुआ भी है। पहाड़ में भाई की पत्नी को भोजाई कहते हैं।यह बहस छिड़ी हुई है कि आखिर वह कौन भाई हैं जिनकी पत्नी इतनी ताकतवर हैं।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment