शाह के दौरे के हफ्ते भर के भीतर हुआ मामला
द संडे मेल
देहरादून।हाईकोर्ट की विकास नगर मामले लगाई फटकार ने उत्तराखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार की तो पोल खोली ही है साथ सरकार और खनन माफिया के बीच चल रही सांठ गांठ को भी उजागर किया है।बीते एक साल में यह पांचवीं फटकार होगी जिसने सरकार को चेताया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार भ्रष्टाचार को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर रही है।पार्टी के नेता भी अपनी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगा चुके है। गैरसैंण में सम्पन्न हुये बजट सत्र में भी भ्रष्टाचार को लेकर धामी सरकार विपक्ष के निशाने पर रही।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे ने भी सीएम धामी की मुश्किलें बढ़ाई हैं।शाह हरिद्वार जनसभा के दौरान घटी घटनाओं,भीड़ कम होने और भ्रष्टाचार की शिकायतों से खासे नाराज बताए जाते हैं।माहौल देख शाह ने बीजेपी के 9 साल के शासन की बात की जिससे जनता में व्याप्त गुस्से को कम किया जा सके।शाह के दौरे के एक हफ्ते बाद ही विकास नगर का भ्रष्टाचार का मामला सामने आ गया।








