best news portal development company in india

उत्तराखंड का चेप्टर दिल्ली में अभी बंद नहीं हुआ

SHARE:

उत्तराखंड का चेप्टर दिल्ली में अभी बंद नहीं हुआ
नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी में चिन्ता
द संडे मेल
देहरादून।उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की राजनीति गर्मा गई।इसकी दो वजह है।एक तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल न करना।दूसरी वजह है बड़ी संख्या में बीजेपी और दूसरे दलों के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना।दिल्ली में आधा दर्जन नेताओं के  बाद अब गुरुवार को देहरादून में प्रदेश प्रभारी शैलजा के सामने बड़ी संख्या में बीजेपी समेत कई दलों के नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे है। इससे यही संदेश जा रहा है कि सीएम धामी की वजह से बीजेपी के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।हालांकि बीजेपी के मौजूदा विधायकों ने पार्टी नहीं छोड़ी है लेकिन ऐसे संकेत हैं कि जैसे जैसे चुनाव करीब आयेगा बड़ी संख्या में विधायक दल बदल सकते है।यह तो लगभग संदेश चला गया है कि बीजेपी के मौजूदा नेतृत्व के रहते पार्टी का चुनाव जीतना मुश्किल होगा।इस डर से नेता बीजेपी छोड़ रहे हैं।
 धामी सरकार से नाराजगी की कई वजह है। बिगड़ी कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा बन चुका है।हाल में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या,देहरादून में कोर्स कर रहे मुजफ्फरनगर के छात्र की हत्या से असुरक्षा का वातावरण बना है।पिछले साल महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचारों से भी गुस्सा बढ़ा है।अंकिता भंडारी हत्याकांड अपने आप में बड़ा मुद्दा है।उधम सिंह नगर में किसान की आत्महत्या।जांच में पुलिस वालों का दोषी पाया जाना।ये ऐसे मामले हैं जिससे जनता में गुस्सा है।रिपोर्ट दिल्ली लगातार पहुंच रही है।बीजेपी का बड़ा धड़ा भी चिन्तित है।इन सब के बीच सीएम धामी का स्टार प्रचारक सूची में नाम न होने से कई तरह की चर्चाएं होने लगी है।क्योंकि बीजेपी ने असम में यूसीसी लागू करने को मुद्दा बनाया है।उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने यूसीसी को लागू किया था।धामी असम में प्रचार कर उसकी उपलब्धि बताते।लेकिन पार्टी ने उनसे प्रचार नहीं कराया।अब जानकार मान रहे हैं कि सीएम धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार कर विरोधियों को झटका जरूर दे दिया हो लेकिन लगता है कि उत्तराखंड का चेप्टर दिल्ली में अभी बंद नहीं हुआ।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment