पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंटः
खालसा, रामजस और किरोड़ी मल कॉलेज की टीमें जीती 
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्लीः मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, किरोड़ी मल कॉलेज, स्टनर अकादमी और रामजस कॉलेज की टीमों ने 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। विजेता टीमों ने अपने अपने मुकाबले आसानी से जीत कर अपने कदम आगे की बढाये।
इस पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंटः का उद्घाटन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के संयुक्त सचिव संदीप सरकारिया, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के प्राचार्य प्रो.गुरमोहिंदर सिंह और एसजीटीबी खालसा कॉलेज की शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान निदेशक डॉ. इंदरप्रीत कौर द्वारा किया गया। पुरुष वर्ग में खेले गए मुकाबलों में एसजीटीबी खालसा की टीम ने एमिटी यूनिवर्सिटी की टीम को 77-42 अंको के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैचः रूपेश भाटी (एसजीटीबी खालसा कॉलेज) को चुना गया। किरोड़ी मल कॉलेज की टीम ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की टीम को 80-60 के अंतर से हराया। प्लेयर ऑफ द मैचः भाव्या (किरोड़ी मल कॉलेज) रहे। महिला वर्ग में स्टनर अकादमी की टीम ने आईपी कॉलेज की टीम को 76-40 से हराकर जीत अपने नाम कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच शेरिल (स्टनर अकादमी) बने। एक अन्य मुकाबले में रामजस कॉलेज की टीम ने किरोड़ी मल कॉलेज की टीम को 40-28 के अंतर से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच वेदा श्रीवास्तव (रामजस कॉलेज) को चुनकर उन्हें सम्मानित किया गया।( खेल संपादक )







