पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट:
स्टनर्स अकादमी की टीम ने जीता खिताब
डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। स्टनर्स अकादमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट के महिला वर्ग के खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। यह टूर्नामेंट दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा आयोजित किया गया। यहाँ खेलते हुए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्टनर्स अकादमी की टीम ने गार्गी कॉलेज की टीम को 72-67 अंकों के अंतर से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। विजेता बनी टीम स्टनर्स अकादमी टीम की खिलाडी धानी धामा को मैच की और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. रजनी अब्बी (साउथ कैंपस की डायरेक्टर) ने अन्य अतिथियों – मुकेश कालिया (दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष), ललित वत्स ( पीएसपीबी के सलाहकार), अशोक रंगीन (डीबीए के महासचिव), डॉ. सुशील कुमार (डीयूएससी के सहायक डायरेक्टर) – के साथ मिलकर, प्रिंसिपल प्रो. गुरमोहिंदर सिंह और डीपीई डॉ. इंदरप्रीत कौर की मौजूदगी में, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस टूर्नामेंट को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और अयूथ वेदा ने प्रायोजित किया था। इस टूर्नामेंट में टीमों की भागीदारी और टीमों के किए गए प्रदर्शन के आधार पर यह टूर्नामेंट बहुत ही सफल और अपनी खास छोडने वाला माना जा रहा है।( खेल संपादक )







