best news portal development company in india

उत्तराखंड बीजेपी में मचे घमासान से कांग्रेस गदगद

SHARE:

नितिन नबीन का दौरा भी गुटबाजी से नहीं बचा
द संडे मेल
देहरादून।उत्तराखंड बीजेपी में मचे घमासान से कांग्रेस गदगद है।हालत इतनी चिंताजनक हो गई है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्य के दौरे के दौरान भी नेता खींचतान से बाज नहीं आए।नितिन नबीन के स्वागत के लिए पूरे देहरादून को नेताओं के पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है।मतलब धोनी सरकार और पूरी प्रदेश बीजेपी ने उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं रखी।लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पार्टी के वरिष्ठ नेता , सांसद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी,पूर्व मुख्यमंत्री,सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को पोस्टरों से पूरी तरह से गायब कर दिया गया।यही नहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले दूसरे नेताओं के फोटो लगाए ही नहीं गए।बलूनी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदा टीम के प्रमुख पदाधिकारियों में से एक है।जबकि त्रिवेंद्र रावत पूर्व सीएम होने के साथ साथ पार्टी के वरिष्ठ सांसद भी हैं।लेकिन पूरा शो  सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के इर्दगिर्द दिखाने की कोशिश की गई है।
  एयर पोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक देहरादून को पूरा भगवामय कर दिया गया है।प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह,सीएम धामी,राज्यसभा सांसद कल्पना सेनी,केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा,पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, सांसद राज्य लक्ष्मी शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई दूसरे प्रमुख नेताओं के बड़े बड़े पोस्टर, वैनर, कट आउट पूरे देहरादून में लगाए गए हैं।लेकिन बलूनी और त्रिवेंद्र रावत की पूरी तरह से अनदेखी की गई है।पूरे प्रचार अभियान की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने पत्रकारों को यह कह कर सफाई दी कि लगाने वाले मजदूरों को हर नेता की राजनीतिक अहमियत की जानकारी नहीं होती है।फिर भी कोई कमी रह गई तो उसे ठीक किया जाएगा।हैरानी की बात यह है कि रावत पूर्व सीएम रहे है उन्हें उत्तराखंड में हर जगह पहचाना जाता है जबकि बलूनी राष्ट्रीय मीडिया से लेकर पहाड़ों में इतने सक्रिय हैं उन्हें हर कोई पहचानता है।लेकिन दोनों नेताओं के गिनती के पोस्टर एक दो जगह दिखाई दिए।
  उत्तराखंड में  राज्य सरकार के खिलाफ पनपी नाराजगी को दबाने के लिए  धामी गुट के समर्थक नेता लगातार लंबे समय से बयानबाजी कर माहौल बिगाड़ने में लगे हुए हैं।चुनाव साल में कांग्रेस बीजेपी के अंदर मचे घमासान से खुश है।धामी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर राज्य में भारी नाराजगी है।कांग्रेस इसी के चलते वापसी की उम्मीद भी कर रही है।नितिन नबीन तीन दिन के दौरे पर देहरादून पहुंचे है।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment