best news portal development company in india

उत्तराखंड में नितिन नबीन का आपरेशन शुरू

SHARE:

अजय को राजस्थान भेजा गया,जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव
द संडे मेल
नई दिल्ली।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दौरे के एक दम बाद उत्तराखंड को लेकर आपरेशन शुरू कर दिया है।शुरुआत उत्तराखंड संगठन प्रभारी अजय कुमार से की है। अजय कुमार को उत्तराखंड से हटाकर बड़े प्रदेश राजस्थान की जिम्मेदारी दे दी गई है।उनकी जगह उत्तराखंड कौन देखेगा अभी किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।लेकिन संकेत हैं कि राज्य में बड़ा बदलाव हो सकता है।8 माह बाद होने वाले चुनावों के बीजेपी एक दम नई टीम मैदान में उतार सकती।प्रभारी मंत्री दुष्यंत गौतम तो हटाए ही जाएंगे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा सकता है।नितिन नबीन के तीन दिन के दौरे के दौरान जो कुछ घटा है उसकी पूरी रिपोर्ट को लेकर वह जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे नेताओं से भी चर्चा करेंगे।उत्तराखंड की आंतरिक रिपोर्ट ने आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है।नितिन नबीन की बनने वाली नई टीम में बदलाव देखे जा सकते हैं।अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिन नेताओं के नाम उछाले गए उनमें दुष्यंत गौतम और अजय कुमार विपक्ष के निशाने पर थे।नितिन नबीन के देहरादून दौरे के दौरान महिला संगठनों ने गौतम और अजय कुमार को लेकर प्रदर्शन भी किया था।पार्टी इस बात से आशंकित है कि महिला सुरक्षा के मुद्दे ने अगर तूल पकड़ा तो चुनाव में मुश्किल आयेगी।इसलिए आलाकमान ने आमजन का गुस्सा शांत करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
   अजय कुमार को लेकर आलाकमान ने आरोप लगने के बाद भी नरम रुख अपनाया हुआ था।वह पार्टी की हर बैठक में शामिल होते थे।चुनाव के असल रणनीतिकार वही थे।लेकिन हालात गंभीर देख उन्हें राज्य से दूसरे राज्य भेजा गया।अजय मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं अब वह चंद्रशेखर की जगह राजस्थान देखेंगे। गौतम को लेकर पार्टी शुरू से सजग थी।  पिछले साल अंकिता भंडारी हत्याकांड के तूल पकड़ने के बाद से साइड किया हुआ था।लंबे समय बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों में देहरादून में दिखाई दिए।गौतम को लेकर पार्टी जो भी फैसला करेगी बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद ही चलेगा।समझा जा रहा है जल्द घोषित होगी।लेकिन अजय कुमार को चुनाव से पहले नई टीम के बनने से पूर्व ही जिस तरह शिफ्ट किया गया है उसके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।माना जा रहा है कि आलाकमान गुटबाजी को लेकर खासा नाराज है और जल्द बड़े कदम उठाएगा।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment