best news portal development company in india

अटल जी ने राज्य बनाया, मोदी जी संवार रहे है= अनिल बलूनी

SHARE:

 अटल जी ने राज्य बनाया, मोदी जी संवार रहे है= अनिल बलूनी
द संडे मेल
देहरादून।उत्तराखंड के विकास और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि राज्य की जनता पिछले एक दशक में हुए विकास कार्यों और बीजेपी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर बदलाव को महसूस कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर दस साल पहले के उत्तराखंड और मौजूदा स्थिति की तुलना की जाए तो विकास की तस्वीर में स्पष्ट बदलाव नजर आता है।

दरअसल बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में पौड़ी गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी को एक बार फिर से राष्ट्रीय मीडिया संयोजक (मीडिया प्रभारी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 2024 में सांसद चुने गए अनिल बलूनी के पास संसदीय और स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन का लंबा अनुभव है. वह सितंबर 2024 से संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति के सदस्य हैं. और उन्हें फिर से मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद उत्तराखंड का पहला दौरा है.

*बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने देहरादून पहुंचकर कहा* कि बीजेपी अपने पिछले करीब साढ़े नौ साल के कार्यकाल में किए गए कामों के आधार पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की प्रगति को लेकर अपने विजन को साकार करने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

बीजेपी सांसद ने उत्तराखंड के गठन और मौजूदा विकास मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के लिए यह एक बड़े विजन का हिस्सा है। उन्होंने कहा, *“जहाँ अटल जी ने राज्य बनाया, वहीं मोदी जी उसे संवार और निखार रहे हैं।”*

*उत्तराखंड में BJP के ट्रैक रिकॉर्ड पर बोले अनिल बलूनी, जनता फिर देगी आशीर्वाद*

बलूनी ने कहा कि इसी विजन को ध्यान में रखते हुए बीजेपी आगे भी प्रभावी तरीके से काम करती रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तराखंड की जनता सरकार और बीजेपी के कामकाज का आकलन करते हुए एक बार फिर पार्टी पर अपना विश्वास जताएगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का फोकस उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर है और पार्टी इसी दिशा में लगातार काम कर रही है। उनके बयान को आगामी राजनीतिक माहौल में बीजेपी के विकास और अपने कार्यकाल के रिकॉर्ड को प्रमुख मुद्दा बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment