best news portal development company in india

गुरु बिना ज्ञान नहीं ,ज्ञान बिना ध्यान नहीं = काऊ

SHARE:

गुरु बिना ज्ञान नहीं ,ज्ञान बिना ध्यान नहीं = काऊ
इंडिया न्यूज
देहरादून।विष्णु विहार अजबपुर कलां देहरादून उत्तराखण्ड में कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर बच्चे,बूढ़े और जवान सभी कृष्ण भक्ति के रस में सराबोर होते रहेl मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सभी श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम कृष्ण जन्माष्टमी तो हर्षोल्लास के साथ मनाएँ लेकिन उनके द्वारा दिया गया ज्ञान ” गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना ध्यान नहीं l ध्यान बिना शान्ति नहीं, शांति बिना सुख नहीं l ” हमेशा याद रखें, तभी कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का फल हम सही अर्थों में पा सकते हैं l समिति अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह विष्ट ने कहा कि श्री कृष्ण की शिक्षा हमें सिखाती है कि सच्चा गुरु वही है जो हमें सत्य ,धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलना सिखाएl समिति के सचिव मनमोहन सकलानी ने कहा कि शिक्षक वे दीपक हैं जो हमारे जीवन रूपी अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से दूर करते हैं l हमें जीवन की मुख्य धारा से जोड़ते हैं l समिति उपाध्यक्ष सुरेशा नंद भदोला जी ने कहा हमें श्री कृष्ण के जीवन से सीख मिलती है कि जीवन में संघर्ष भले ही चरम पर हों हमें धैर्य के साथ सदा ही मुस्कराते हुए कर्म करते रहना चाहिए lआमंत्रित अतिथि श्री अमित कुमार कॉल जी ने बच्चों को और सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली में शिक्षक जो शिक्षा दे रहे हैं उससे हम धनोपाजर्न कर सकते हैं,

जीविका चला सकते हैंl ऐसा ज्ञान देने वाला शिक्षक निश्चित तौर पर शिक्षक कहलाता है और जीवन के गुरु सिखाने वाले जो हमें कम से कम धन में भी जीवन जीने की कला, धैर्य, अनुशासन और अचानक आई मुसीबत से निपटना व जीवन जीने की कलाओं से परिचित कराना सिखाते हैं वे हमारे गुरु कहलाते हैंl आमंत्रित अतिथि श्री हर्षमणि भट्ट जी ने कहा कि गुरु वह है जो किसी की आत्मा को जगा दे किसी के व्यक्तित्व को गरिमा दे दे l श्रीमती पिंकी शर्मा जी ने कहा शिक्षक वह है जो पुरानी पीढियों के द्वारा अर्जित सूचनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करता है और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए धनोपाजर्न करता है क्योंकि बिना धनोपार्जन के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैl इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्रीमती हंसी बिष्ट को उनके सराहनीय कार्यों के लिए श्रीमती हेमलता भदौला जी द्वारा सम्मानित किया गयाl नारी शक्ति की मिसाल श्रीमती ममता रावत के सराहनीय कार्यों के लिए श्रीमती अनीता लखेडा और श्रीमती मकानी नेगी जी द्वारा सम्मानित किया गयाl समाज सेवा के लिए समर्पित श्रीमती पार्वती दानु को श्रीमती सरोजिनी पंवार जी द्वारा सम्मानित किया गयाl श्री बिजेंद्र सिंह रावत जी के सराहनीय कार्यों के लिए समिति द्वारा उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की गई l ब्च्चों द्वारा कृष्ण भक्ति से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गएl श्रीमती रेणु रावत , सुश्री वैशाली रावत,सुश्री आरती,श्रीमती सुमन चौहान,श्रीमती ज्योति ,श्रीमती पीहू चौहान,श्रीमती कविता,श्रीमती योगिता वर्मा आदि श्रद्धालुओं द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई l माधुरी भट्ट का मंच संचालन सराहनीय रहा l देहरादून  से प्रोफ़ेसर आर. बी. एस. रावत के साथ माधुरी भट्ट की विशेष रिपोर्ट

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment