best news portal development company in india

बी एस मेहरा को निर्विरोध चुना गया डीएसए का अध्यक्ष

SHARE:

बी एस मेहरा को निर्विरोध चुना गया डीएसए का अध्यक्ष

डॉ.श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली सॉकर एसोसिएशन (डीएसए) की कार्यकारी समिति के लिए हुए चुनाव में बी एस मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य के पदों के लिए चुनाव हुये। बी एस नेगी, रिज़वान उल हक और राजीव कुमार गुप्ता को डीएसए का उपाध्यक्ष चुना गया । डीएसए में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर श्रीमती राजकुमारी निर्विरोध उपाध्यक्ष और महिलाओं के लिए कार्यकारी सदस्य पद के लिए आरक्षित सीट पर श्रीमती गुड्डी गुसाईं निर्विरोध चुनी गईं। वहीं मो. नईम, नरेश कुमार, राजेश झाझरिया और मो. साजिद को मतदान के जरिए कार्यकारी सदस्य चुना गया।
एआईएफएफ द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी वी के जैन की देखरेख में ये चुनाव एनएसजी एक्ट-2025, डीएसए के संविधान और एसोसिएशन के नियमों के अनुसार संपन्न हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बी. एस. मेहरा ने समर्थन के लिए सदस्य क्लबों का धन्यवाद किया। उन्होंने राजधानी में जमीनी स्तर पर फुटबॉल को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लीग प्रतियोगिताओं, युवाओं के विकास और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही, आने वाले वर्षों में जिला फुटबॉल एसोसिएशन को मजबूत करने का लक्ष्य भी रखा गया है। डीएसए द्वारा चुनाव प्रक्रिया के सुचारू और पारदर्शी संचालन तथा सभी संबद्ध इकाइयों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता हर प्रतिभा को अवसर, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएँ, जमीनी स्तर पर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के माध्यम से फुटबॉल का विस्तार तथा एसोसिएशन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी काउंसिल सदस्यों के समक्ष दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हैं कि हम आपके विश्वास का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कार्यों, निर्णयों और ठोस परिणामों से करेंगे।
यहाँ यह भी बताया गया कि नई गठित कार्यकारी समिति तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभाल लेगी।यह चुनाव एसोसिएशन से स्थायी रूप से जुड़े क्लबों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित किए गये।

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment