best news portal development company in india

धामी की केंद्र में जाने की संभावनाएं

SHARE:

नितिन नवीन की टीम के बन सकते हैं सदस्य
द संडे मेल
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बना जिस तरह चौंकाया है उसी तरह अब राज्यों और अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर चौंका सकते है। ऐसे संकेत है कि जनवरी में पीएम मोदी अपनी टीम और प्रदेशों में नए चेहरों को मौका दे सकते है।सूत्रों की माने तो उन प्रदेशों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा जिनकी रिपोर्ट सबसे खराब बताई जा रही है।इनमें नंबर एक पर उत्तराखंड है।फिर राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं।उत्तराखंड में 13 माह बाद चुनाव होने हैं इसलिए बड़ा बदलाव होना तय है।जहां तक राजस्थान और मध्यप्रदेश का सवाल है तो इन राज्यों में मुख्यमंत्रियों को कुछ समय दिया जा सकता है जबकि उत्तराखंड में गुजरात जैसे बड़े फैसले के आसार हैं।गुजरात में 2021 में चुनाव से एक साल पहले  मुख्यमंत्री और मंत्रियों को इस्तीफे ले लिए गए थे।फिर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई थी।प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में गुजरात जैसा प्रयोग कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के खिलाफ बनी एंटी इन कन्वेंसी को खत्म कर नई टीम को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। ऐसे भी संकेत हैं कि धामी को
                      नितिन नवीन की टीम में जगह दे उत्तराखंड की कमान किसी नए चेहरे को दिलवा दें।नितिन नवीन को 14 जनवरी के बाद अधिकृत रूप से अध्यक्ष चुन लिए जाने के पूरे आसार हैं।इसके बाद फरवरी में वह अपनी नई टीम गठित कर सकते हैं।
 सूत्र बताते हैं कि नवीन की नई टीम में नए और युवा चेहरों को ज्यादा मौका मिलने की संभावना है।इसलिए माना जा रहा है कि धामी की मुख्यमंत्री पद से सम्मानजनक विदाई कर केंद्र में जगह दी जा सकती है।यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी बजट सत्र के बाद अपनी टीम में भी व्यापक बदलाव कर सकते हैं।उसी दौरान उत्तराखंड से किसी सांसद को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।अभी मौजूदा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के कामकाज की रिपोर्ट प्रभावशाली नहीं बताई जा रही है।दूसरा जातीय और क्षेत्रवाद की राजनीति में वह फिट नहीं बैठ रहे हैं।पीएम मोदी ने उन्हें दूसरी बार मौका दिया है।उत्तराखंड को लेकर जितनी भी रिपोर्ट आ रही हैं वह बहुत निराशाजनक है। आई बी की रिपोर्ट,पार्टी की अपनी आंतरिक रिपोर्ट हो या संघ की रिपोर्ट पहाड़ की जनता धामी सरकार से बहुत नाराज है।इन हालात में प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड को लेकर बड़े बदलाव जैसा फैसला कर सकते है।कांग्रेस की नई टीम धामी ओर महेंद्र भट्ट पर भारी पड़ती दिख रही है।भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,महंगाई,मूलभूत व्यवस्थाएं और पहाड़ियों की अनदेखी बड़े मुद्दे हैं।विकास के नाम पर पहाड़ में अवैध वन कटाई और खनन से लोगों में गुस्सा है।धामी आमजन की नाराजगी भांपने में असफल है।वन्य जीवों के बढ़ते हमलों के मामलों से भी सरकार के खिलाफ गुस्सा है।सीएम धामी के प्रभावित इलाकों में न जाने से भी बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है।इन हालात में उत्तराखंड में गुजरात जैसा फैसला किए जाने के आसार ज्यादा है।उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी टीम में कुछ नए चेहरों को जगह देंगे।समाप्त
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment