best news portal development company in india

बीजेपी को अब धामी को बदलना ही होगा

SHARE:

अंकिता हत्याकांड में आया ट्विस्ट
कांग्रेस को चुनाव साल में मिला बड़ा मुद्दा
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में नए ट्विस्ट आने के बाद बीजेपी आलाकमान को अब हर हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर  तुरंत ही फैसला करना ही होगा। वर्ना बीजेपी के लिए यह मामला बड़ा महंगा पड़ने वाला है।चुनाव साल में कांग्रेस ने इस मामले को अपना प्रमुख हथियार बना लिया है।दस दिन के अंदर सीबीआई से जांच कराने की मांग न माने जाने पर कांग्रेस ने गढ़वाल मंडल में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी हुई है।यह मामला दूसरे राज्यों को भी प्रभावित कर सकता है।क्योंकि वीडियो में बीजेपी के एक बड़े नेता दुष्यंत कुमार गौतम का नाम खुलेआम लिया जा रहा है और उसको बचाने की बात हो रही है।आरोपित नेता दुष्यंत गौतम इस समय उत्तराखंड के प्रभारी हैं।एक और बीजेपी नेत्री आरती गौड़ भी चर्चा में है। कांग्रेस की तरफ से दिखाई गई इस वीडियो में बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर अंकिता को न्याय दिलवाने और दूसरे लोगों के नाम उजागर करने की धमकी दे रही है।
नई बातें सामने आने के बाद अंकिता हत्याकांड बहुत गंभीर बन गया है।इस मामले को लेकर जो वीडियो सामने आ रहे हैं वह बड़े शर्मनाक हैं।पहाड़ की छवि को भी आघात लगा है। मुख्यमंत्री धामी और उनकी सरकार खुद संदेह के घेरे में आ गई।

               साभार कांग्रेस 
 भ्रष्टाचार के आरोपों से निश्चिंत बुलडोजर के दम पर अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे धामी अब खुद अपने बिछाए जाल में फंसते दिख रहे हैं।धामी सरकार  ने दो तरह के बुलडोजर चलाए।पहला उस कमरे पर बुलडोजर चलाया जहां अंकिता की हत्या हुई थी,यह कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।दूसरे अब जो बुलडोजर चलाए जा रहे है वह असल समस्याओं से ध्यान हटाने  के लिए चलाए जा रहे है।इसमें भी एक विशेष समुदाय को टारगेट किया जिससे तुष्टिकरण की राजनीति को हवा दी जा सके।अब यही बुलडोजर धामी के लिए बड़ा संकट बनने जा रहा है।क्योंकि सीएम धामी के रहते हुए उस कमरे पर सबसे पहले बुलडोजर चलाया गया था जहां अंकिता की हत्या से जुड़े पूरे साक्ष्य मौजूद थे।कांग्रेस ने यही सवाल उठाए हैं कि धामी ने आनन फानन में उस ही कमरे पर बुलडोजर क्यों चलवाया जहां असल साक्ष्य थे।सनावर का भी यही कहना है कि उस कमरे में बुलडोजर सबसे पहले क्यों चलाया गया।
कांग्रेस का कहना है कि यही जांच का असल विषय है कि धामी ने ऐसा क्यों किया। कमरे पर बुलडोजर चलाने के बाद धाकड़ धामी का जन्म हुआ था।धामी समर्थकों ने ऐसे प्रचार किया कि अभियुक्त का होटल ही तोड़ दिया।जबकि कायदे से होटल उस कमरे की एजेंसियों को जांच करने देनी चाहिए़ थी तब एक्शन होना चाहिए था।कांग्रेस नेता गोदियाल का कहना है कि जब वह घटना स्थल पर पहुंचे थे तो बिस्तर भी जलाए हुए थे।साफ लग रहा था कि सबूत मिटाने की कोशिश हुई है।उस समय भी सवाल उठे थे कि आनन फानन में ऐसा क्यों किया गया।अब सच सामने आता दिख रहा है। बीते दो दिन से भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर के वीडियो ने सीएम धामी और बीजेपी को लेकर जो बोला उससे दिल्ली तक की राजनीति हिल गई है।आलाकमान दुष्यंत गौतम का नाम जमकर उछाला जा रहा।जिस तरह वीडियो में गंदी बातें बोली जा रही है उससे बीजेपी की छवि पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
  उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में सनावर के वीडियो दिखा बीजेपी को तो कटघरे में खड़ा किया ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ का नारा याद दिलाते हुए उत्तराखंड की बेटी के लिए न्याय मांगा है।गोदियाल ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच मौजूदा या रिटायर्ड जज की निगरानी में सीबीआई कराई जानी चाहिए़ जिससे असल सच का पता चल सके।उन्होंने कहा कि सीबीआई पर भरोसा नहीं किया जा सकता इसलिए जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की है।
  अंकिता भंडारी की दिसंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने हत्या के आरोप में बीजेपी नेता के पुत्र पुलकित आर्य समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया था।अदालत ने तीनों को दोषी मान पिछले साल मई में उम्र कैद की सजा सुनाई थी।अभी तीनों जेल में है।अंकिता होटल में रिसेप्शनिस्ट थी।होटल मालिक पुलकित आर्य पर उसे मारने का आरोप लगा गया था।अंकिता का शव नहर से मिला था ।पहले ही दिन से इस हाइप्रोफाइल केस को लेकर तमाम बाते की जा रही थी।उत्तराखंड में आंदोलन भी हुए।आशंका व्यक्त की जा रही थी मामले के और अभियुक्त नहीं पकड़े गए हैं।लेकिन अब उर्मिला सनावर के फेस बुक और सोशल मीडिया में जारी वीडियो ने बीजेपी की नींद उड़ा दी।वीडियो ऐसे समय पर आएं जब राज्य चुनाव साल में प्रवेश करने जा रहा था।सीएम धामी के राज में यह मामला घटित हुआ है। वीडियो बने ,बनाए गए, अंकिता को लेकर तमाम बातें वीडियो में की जा रही हैं।आरोपी और आरोप लगाने वाले सभी बीजेपी वाले हैं।इतना बड़ा मामला सीएम के संज्ञान में न होना हैरान करता है।अब कांग्रेस को चुनाव साल में ऐसा मुद्दा मिल गया है जो बीजेपी की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment