अंकिता हत्याकांड
सीबीआई जांच की मांग को लेकर विपक्ष का विशाल प्रदर्शन

11 जनवरी को उत्तराखंड बंद की घोषणा
द संडे मेल
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर विपक्ष ने आज यहां अपनी ताकत अहसास करा दिया।विपक्ष को अब सत्ता पक्ष के नेताओं का भी समर्थन मिलने लगा है।पुलिस की कार्रवाई में आज बीजेपी के नेताओं के भी घायल होने की खबरें।कांग्रेस ,उत्तराखंड क्रांति दल समेत तमाम विपक्षी दलों के साथ कई सामाजिक संगठनों ने आज अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने और वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की थी।पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोका जिसके चलते टकराव हुआ।

इसमें कई लोगों के घायल होने की खबरें।हजारों की संख्या में प्रदर्शन कारी परेड ग्राउंड से सीएम आवास की तरफ बढ़े।पुलिस ने उन्हें बीच में रोक लाठीचार्ज किया।इससे आमजन में आक्रोश फैल गया।आंदोलनकारियों ने अंकिता को न्याय दिलाने की मांग और सरकार के खिलाफ हाथों में तख्तियां ली हुई थी।पुलिस की कार्रवाई के बाद आंदोलनकारियों ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद की घोषणा कर दी है।अंकिता हत्याकांड को लेकर पूरे उत्तराखंड में आज प्रदर्शन हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के खिलाफ जनता में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। आलाकमान अगर अभी भी नहीं चेता तो बीजेपी के नेताओं का इलाके में घुसना मुश्किल हो जाएगा।इस बीच एक निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के पुराने ट्वीट को लेकर उनकी भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।उमेश कुमार ने 2022 में अंकिता हत्याकांड से जुड़े रिजोर्ट को तोड़े जाने के फैसले के लिए सीएम का आभार जताया था।अंकिता हत्याकांड से जुड़े रिसॉर्ट को तोड़े जाने को लेकर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
कांग्रेस का सीधा आरोप है कि मुख्यमंत्री ने रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलवा सबूत नष्ट किए।अंकिता इसी रिसॉर्ट में काम करती थी।अब जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार इसी रिसॉर्ट में वीआईपी को अंकिता के पास भेजा जाना था।जिसे उसने स्वीकार नहीं किया।इसके बाद वह नदी में मृत पाई गई। बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी होने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर वीआईपी का नाम उजागर कर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी।उर्मिला ने राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का नाम ले प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया।पूरा प्रदेश बीजेपी और सीएम धामी के खिलाफ सड़कों पर है।कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सड़कों पर है।अंकिता हत्याकांड ने पूरे विपक्ष को एक जुट कर दिया।जो बीजेपी की परेशानी बढ़ाएगा।इधर दिल्ली के जंतर मंतर पर भी बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए।








