best news portal development company in india

अंकिता हत्याकांड को लेकर तेजी से बदलते घटनाक्रम

SHARE:

धामी पर सीबीआई जांच का बढ़ता दबाव

द संडे मेल

देहरादून।अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सीबीआई जांच की सिफारिश का दबाव बढ़ता जा रहा है।प्रदेश में लगातार धरने प्रदर्शन जारी हैं।सीबीआई की मांग को लेकर 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद की तैयारी जोर शोर से चल रही है।इस बीच अंकिता के माता = पिता ने मुख्यमंत्री धामी से मिल सीबीआई से जांच कराने का पत्र सौंप साफ किया कि वह किसी के दबाव में नहीं आने वाले हैं।उन्होंने मीडिया को बताया कि  उन्हें सीबीआई की जांच का इंतजार है।अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह और माता सोनी देवी ने सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग कर वीआईपी को सामने लाने की बात कही है।दिल्ली के दबाव और अंकिता के परिवार की मांग की बाद समझा जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड की जांच जल्द सीबीआई को सौंपी जा सकती है।

आंदोलनों में उमड़ती भीड़

  हालांकि  पिछले दो तीन दिन में घटे घटनाक्रम से ऐसा लगता है कि अंकिता हत्याकांड का मामला जल्द खत्म कराने की कोशिशें शुरू हो गई है।दर्शन भारती का अचानक सामने आना।दिल्ली हाई कोर्ट का अंकिता मामले के सभी तरह के वीडियो  सोशल मीडिया से हटाने को कहना।नाम उजागर करने वाली उर्मिला सनावर का एसआईटी और पुलिस के सामने पेश हो सबूत देना।व्यवहार में बदलाव आना।बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट का रोक लगाना।उर्मिला ने राठौर के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत को सार्वजिक किया था।जिसमें राठौर ने वीआईपी का नाम उजागर कर सनसनी फैला राज्य की राजनीति को गर्मा दिया था।अगर उत्तराखंड सरकार एक दो दिन में सीबीआई जांच की सिफारिश कर देती है तो फिर देखना होगा आंदोलन किस करवट बैठता है।सीएम धामी भी पिछले एक दो दिन में काफी सक्रिय हो गए हैं।वह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि  हालात नियंत्रण में है।लेकिन ऐसा है नहीं।पहाड़ गुस्से में है।इतना तो तय हो गया है कि धामी सरकार के खिलाफ प्रदेश में भारी नाराजगी है।मौजूदा टीम की अगुवाई में बीजेपी चुनाव नहीं जीत सकती है।इन हालात में बीजेपी आलाकमान बदलाव करेगा।इस माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होने के बाद उत्तराखंड का कोई फैसला पार्टी कर सकती है।

The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment