best news portal development company in india

अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई करेगी ,लेकिन विपक्ष अभी भी अडिग

SHARE:

अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई करेगी ,लेकिन विपक्ष अभी भी अडिग

केंद्र के निर्देश के बाद सीएम धामी ने की सिफारिश 

द संडे मेल

नई दिल्ली। केंद्र के निर्देश और उत्तराखंड में बढ़ते गुस्से के बाद आज आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति कर दी।
राज्य सरकार की सिफारिश के बाद अब सीबीआई पूरे मामले की जांच करेगी। लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि किस की निगरानी में जांच होगी।कांग्रेस अभी सरकार की घोषणा से संतुष्ट नहीं है।कांग्रेस का कहना है सरकार को बताना चाहिए कि जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होगी और इतने दिन में पूरी होगी।जब तक सरकार स्पष्ट नहीं करती है उनका आंदोलन जारी रहेगा।11 जनवरी को उत्तराखंड बंद हो कर रहेगा।कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब सरकार समय सीमा तय कर वीआईपी को सामने नहीं लाती और जज की निगरानी में जांच की घोषणा नहीं करती है।अंकिता के माता पिता ने भी सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की हुई है।
 सीबीआई जांव की मांग को लेकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद की घोषणा की हुई है। केंद्र ने 11 जनवरी से पहले सीबीआई जांच की घोषणा की तैयारी पहले से की हुई थी।दो दिन पहले दिल्ली दौरे के दौरान केंद्र ने सीएम धामी को कड़ी हिदायत दे सब समझा दिया था।इसके बाद ही वह मीडिया के सामने आए और अंकिता के माता पिता से भी मिले।संडे मेल ने दो दिन पहले ही बता दिया था कि बंद से पहले सीबीआई जांच की घोषणा हो जाएगी।उत्तराखंड के आंदोलन की गूंज दिल्ली से लेकर पूरे देश में फैल चुकी थी।बंगाल के सांसद कीर्ति आजाद ने तो कुछ हिन्दू संतों की फोटो लगा सवाल भी उठाया था कि अंकिता मामले में ये मोन में क्यों है।दिल्ली में भी धरने प्रदर्शन हुए।11 जनवरी को भी होंगे।कांग्रेस ने देहरादून में केंडल मार्च भी निकाला।बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करने वाली उर्मिला। सनावर ने सोशल मीडिया में अंकिता हत्याकांड को लेकर कई खुलासे किए थे।जिससे राज्य की राजनीति गर्मा गई थी।कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग कर आंदोलन शुरू किया था।जिसे बाद में बाकी दलों ओर सामाजिक संगठनों का समर्थन दिया।अंकिता की तीन साल पहले हत्या कर दी गई थी।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment