इसी माह में बड़े बदलाव के आसार,गौतम की भी होगी छुट्टी
द संडे मेल
देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह में उत्तराखंड को लेकर बड़ा फैसला कर सकते है।सूत्र बताते हैं कि उत्तराखंड की मौजूदा हालत से पीएम बहुत नाराज हैं।ऐसा समझा जा रहा है बुधवार को खर मास समाप्त होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जल्द से जल्द कराया जा सकता है।नितिन नवीन ही अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।इसके बाद उत्तराखंड को लेकर अहम फैसला किए जाने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रिमंडल से कभी भी इस्तीफा मांग सकते हैं।
पार्टी वहां पर एक नई टीम मैदान में उतार सकती है।यही नहीं उत्तराखंड को नया प्रदेश प्रभारी भी मिलेगा।मौजूदा प्रभारी महामंत्री दुष्यंत गौतम को संगठन से हटाए जाने के संकेत हैं।नितिन नवीन की पूरी टीम में युवा और नए चेहरों की भरमार हो सकती है।पेपर लीक फिर अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पार्टी आलाकमान को हिला कर रख दिया है।उत्तराखंड बीते एक साल से चर्चा में बना हुआ है।मुख्यमंत्री धामी की कार्यप्रणाली को लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है।








