शैलजा बोली धामी का जाना तय,कांग्रेस करेगी वापसी
धार्मिक भावनाएं भड़काने से भी चलेगा काम
द संडे मेल
नई दिल्ली।उत्तराखंड की प्रभारी महासचिव एवं सांसद कुमारी शैलजा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पुष्कर सिंह धामी पर मंगलवार को बड़ा हमला बोला।शैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ प्रदेश की जनता तो है ही उनके अपने भी अब खिलाफत में उतर आए हैं।उत्तराखंड की जनता धार्मिक भावनाओं के भड़काने के बहकावे में नहीं आने वाली।अंकिता भंडारी हत्याकांड और किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या ने राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है।शैलजा ने कहा कि न जाने कितनी अंकिता जैसे मामले हैं।किसान की आत्महत्या ने तो पूरे भ्रष्टाचार तंत्र को उजागर कर दिया है।उत्तराखंड में बीजेपी के खिलाफ क्या चुनावी रणनीति रहेगी इसको लेकर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में राज्यों के नेताओं के साथ बैठक की।इस बैठक में शैलजा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,विधायक दल नेता यशपाल आर्य,हरक सिंह रावत, सचिव और विधायक काजी निजामुद्दीन,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महर आदि शामिल हुए।कांग्रेस भ्रष्टाचार और अंकिता भंडारी हत्याकांड को बड़ा मुद्दा बनाती हुई दिख रही है।








