best news portal development company in india

धामी अपने क्षेत्र में एक और चुनाव हारने की ओर

SHARE:

व्यापार मंडल चुनाव को रद्द कराने की कोशिश

 

सीएम धामी के गृह जिले उधमसिंह नगर का मामला
द संडे मेल
खटीमा।निकाय चुनाव की तरह व्यापार मंडल के चुनावों में भी गड़बड़ी करवा उसे रद्द करवाने की कोशिशें की जा रही हैं।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि व्यापार मंडल चुनाव में जब बीजेपी को बड़ी हार होती दिखाई दी तो प्रशाशन की तरफ से उनमें दखलंदाजी करवा मतगणना को रोक दिया गया।कांग्रेस के विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि बीजेपी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी की सरकार को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा।इसलिए प्रशासन की मदद से चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है।निकाय चुनाव में तो सभी सीमाएं लांघ दी गई थी।।धन,बल का प्रयोग कर नैनीताल और राज्य के कई इलाकों में बीजेपी ने चुनाव जीता था।मामले अदालत तक पहुंचे थे।अब व्यापार मंडल के चुनाव को भी नहीं छोड़ा जा रहा है।

 मतगणना के दौरान मचा बवाल
दरअसल उधम सिंह नगर सीएम धामी का गृह जिला है।विधानसभा चुनाव में वह यहीं से चुनाव हारे थे।हालांकि हार के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फिर से मौका दिया और फिर पहाड़ की सीट से चुनाव जीते।पांच साल से सत्ता में बने रहने के बाद भी बीजेपी धामी के इलाके से चुनाव नहीं जीत पा रही है। मुख्यमंत्री के लिये बड़ी चुनौती बनी हुई है।खटीमा व्यापार मंडल में वोटिंग होने तक सब कुछ ठीक ठाक था।लेकिन जब मतगणना शुरू हुई तो बीजेपी अध्यक्ष,महासचिव और कोषाध्यक्ष तीनों सीटों पर बड़ी हार की तरफ बढ़ रही थी।इसके बाद राज्य सरकार के कहने पर प्रशासन ने दखल दिया और मतगणना रुकवा कर सब कुछ सीज कर दिया।विधायक कापड़ी का कहना है कि व्यापार मंडल दलगत राजनीति से ऊपर है।प्रशासन को इसमें दखल नहीं देना चाहिए था।लेकिन बीजेपी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है इसलिए इस तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे है।उन्होंने कहा कि वह मामले को हाई कोर्ट तक ले जाएंगे।जिन अधिकारियों ने दखल दिया उन पर भी कार्रवाई होगी।इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री धामी सभी को पत्र भी लिखा है।सरकार बदलने पर किसी अधिकारी को नहीं छोड़ा जाएगा।
हालांकि दूसरे गुट का कहना है कि चुनाव में गड़बड़ी की गई। नियमों की अनदेखी की गई।इसलिए चुनाव रद्द होना चाहिए।फिलहाल मामला गर्माया हुआ है।चुनाव साल ने व्यापार मंडल का चुनाव भी बड़ा मुद्दा बन सकता है।बिगड़ी कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर उधम सिंह नगर पहले ही विपक्ष के निशाने पर है।किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या ने भी पूरे देश का ध्यान खींचा है।किसानों में इस आत्महत्या से बड़ी नाराजगी है।
The Sunday Mail
Author: The Sunday Mail

Leave a Comment